1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोहित शेट्टी के कलेक्शन में एक और कार हुई शामिल, खरीदी पीले रंग की लेम्बोर्गिनी

रोहित शेट्टी के कलेक्शन में एक और कार हुई शामिल, खरीदी पीले रंग की लेम्बोर्गिनी

 Published : Nov 08, 2019 09:16 am IST,  Updated : Nov 08, 2019 09:16 am IST

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने पीले रंग की लग्जरी कार लेम्बोर्गिनी खरीदी है। कार की कीमत इतने करोड़ है।

rohit shetty- India TV Hindi
रोहित शेट्टी ने खरीदी लेम्बोर्गिनी। Image Source : INSTAGRAM

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को लग्जरी कार का बहुत शौक है। उनकी कोई भी फिल्म ऐसी नहीं है जिसमें कारों का इस्तेमाल ना किया गया हो। उनका कार को लेकर प्यार सिर्फ बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि असलियत में भी है। रोहित शेट्टी के पास लग्जरी कार का कलेक्शन है। रोहित शेट्टी के पास फोर्ड मसटंग, रेंज रोवर स्पोर्ट और मसेरती ग्रान टूरिज्म स्पोर्ट है। अब रोहित लेम्बोर्गिनी उर्सु के मालिक बन गए हैं।

रोहित शेट्टी की लेम्बोर्गिनी उर्सु पीले रंग की है और इस कार की कीमत 3 करोड़ रुपये है। लेम्बोर्गिनी मुंबई ने रोहित के कार के साथ पोज करते हुए फोटो शेयर की है।

सैफ अली खान को करियर में आगे बढ़ने में एक्स-वाइफ अमृता सिंह ने की थी मदद

रोहित शेट्टी फिल्मों में जिन कारों का इस्तेमाल करते हैं और अगर वह खराब हो जाती हैं तो वह उन्हें अपने बेसमेंट मे रख लेते हैं। इन कारों का इस्तेमाल दूसरी फिल्मों में हो जाता है।

अनुष्का शर्मा को विराट कोहली के कपड़े पहनना है पसंद, इंटरव्यू में किया खुलासा

वर्कफ्रंट की बात करें तो रोहित शेट्टी इन दिनों अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी' पर काम कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन