1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Roohi Box Office Collection Day 4: राजकुमार राव-जाह्नवी कपूर की फिल्म को मिल रहा खूब प्यार, चौथे दिन भी की अच्छी कमाई

Roohi Box Office Collection Day 4: राजकुमार राव-जाह्नवी कपूर की फिल्म को मिल रहा खूब प्यार, चौथे दिन भी की अच्छी कमाई

 Published : Mar 15, 2021 12:39 pm IST,  Updated : Mar 15, 2021 12:39 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'रूही' बॉक्स ऑफिस में अच्छा प्रदर्श कर रही हैं।

Roohi Box Office Collection Day 4: राजकुमार राव-जाह्नवी कपूर की फिल्म को मिल रहा खूब प्यार, चौथे दिन- India TV Hindi
Roohi Box Office Collection Day 4: राजकुमार राव-जाह्नवी कपूर की फिल्म को मिल रहा खूब प्यार, चौथे दिन भी की अच्छी कमाई Image Source : INSTAGRAM/TARANADARSH

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव, वरुण शर्मा की फिल्म 'रूही' बॉक्स ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। लॉकडाउन के बाद सिनेमोघरों में रिलीज होने वाली ये पहली बड़ी फिल्म हैं। अभी तक इस फिल्म ने 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली हैं। 

 फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, 'रूही' ने गुरुवार को 3.06, शुक्रवार को 2.25, शनिवार को 3.42 करोड़ और रविवार को 3.85 का कलेक्शन किया है। फिल्म ने चार दिन में कुल 12.58 करोड़ रुपये कमाए हैं।'

RRR Film: आलिया भट्ट से शेयर किया 'सीता' का फर्स्ट लुक

बता दें कि दिनेश विजान और मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्मित हॉरर कॉमेडी 'रूही' को हार्दिक मेहता ने डायरेक्ट किया है। वहीं, बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार दिनेश विजान 'बदलापुर', 'बाला' और 'स्त्री' सहित कई फिल्मों का निर्माण किया है।

अमिताभ बच्चन की दूसरी आंख की हुई सफल सर्जरी, ट्वीट करके डॉक्टरों को कहा शुक्रिया

जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करे तो वह इस फिल्म के अलावा 'दोस्ताना 2' में नज़र आएंगी। इस फिल्म में जाह्नवी कार्तिक आर्यन और लक्ष्य लालवानी के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं दूसरी ओर राजकुमार राव की बात करें तो वो जल्द ही  भूमि पेडनेकर के साथ 'बधाई दो' में नज़र आएंगे। इसके अलावा वो एक और मूवी में कृति सेनन के साथ नज़र आएंगे।

देखें ट्रेलर- 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन