1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब DU में फैली हनी सिंह को लेकर ये अफवाह

जब DU में फैली हनी सिंह को लेकर ये अफवाह

 Published : Mar 06, 2017 06:59 pm IST,  Updated : Mar 06, 2017 06:59 pm IST

हनी सिंह ने अपने गानों से यूथ के बीच खूब धमाल मचाया है। इन दिनों दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में भी रैपर हनी सिंह को लेकर काफी अफवाहें फैलाई जा रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज फेस्ट के प्रमोशन के लिए हनी सिंह के नाम का सहारा लिया जा रहा है।

honey singh- India TV Hindi
honey singh

मुंबई: रैपर हनी सिंह ने अपने गानों से यूथ के बीच खूब धमाल मचाया है। इन दिनों दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में भी रैपर हनी सिंह को लेकर काफी अफवाहें फैलाई जा रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज फेस्ट के प्रमोशन के लिए हनी सिंह के नाम का सहारा लिया जा रहा है। डीयू में हर जगह हनी सिंह के पोस्टर लगाए गए हैं कि वह जल्द ही कैंपस में परफॉर्म करने आने वाले हैं, लेकिन यह सब कोरी अफवाह है।

डीयू के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के फेस्टिवल 2017 में हनी सिंह के परफॉर्म करने की खबर फैला दी गई। पूरी यूनिवर्सिटी में हनी सिंह के पोस्टर से पट गया। जब डीयू के छात्रसंघ को इसकी जानकारी लगी तो वह हैरान हो गए।

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के छात्रसंघ के अध्यक्ष भारतेंदु वर्मा ने कहा, "कुछ अनजान लोग हमें फोन कर कह रहे हैं कि आपने हनी सिंह की परफॉर्मेस को लेकर आधिकारिक तौर पर ऐलान क्यों नहीं किया। कुछ लोग हनी सिंह के शो के पास उपलब्ध कराने का भी आग्रह कर रहे हैं। वे कहते हैं कि हनी सिंह के कैंपस में आकर परफॉर्म करने की खबर झूठी है।"

एएसआरडी कॉलेज के सांस्कृति विभाग के अध्यक्ष यतिन अरोड़ा ने कहा, "हमने अपने आधिकारिक साइट पर हनी सिंह के आने की खबर के बारे में स्पष्टीकरण देते हुए लिख दिया है कि यह कोरी अफवाह है, इस पर ध्यान न दें।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन