1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Saaho Box Office collection day 6: एक्शन ने भरपूर प्रभास की फिल्म ने छठे दिन कमाए इतने करोड़

Saaho Box Office collection day 6: एक्शन ने भरपूर प्रभास की फिल्म ने छठे दिन कमाए इतने करोड़

 Published : Sep 05, 2019 10:12 am IST,  Updated : Sep 05, 2019 02:47 pm IST

प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' ने छठे दिन इतने करोड़ की कमाई कर ली है। यह एकशन से भरपूर फिल्म है।

Saaho box office collection- India TV Hindi
Saaho box office collection Image Source : INSTAGRAM

प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। 350 करोड़ में बनी यह फिल्म वर्ल्डवाइड अपना बजट पूरा कर चुकी है। एक्शन से भरपूर फिल्म साहो ने भारत में 100 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ने 5 दिन में 100 करोड़ कमाए हैं। साहो का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया- फिल्म ने छठे दिन 6.90 करोड़ रुपये कमाए हैं। साथ ही फिल्म अब तक 109.28 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

साहो मूवी रिव्यू

एक्शन के मामले में हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देने वाली इस फिल्म की रफ्तार पर इसकी कमजोर कहानी ने धीमी कर दी है। पुरानी कहानी को एक्शन सीन्स में लपेटकर परोसा गया है। अबु धाबी, रोमानिया, हैदराबाद, मुंबई और यूरोप की बेहद खूबसूरत जगहों पर फिल्म की शूटिंग हुई है। लोकेशन और एक्शन सीन्स बहुत अच्छे हैं, लेकिन प्रभास-श्रद्धा की केमिस्ट्री आपका दिल नहीं छू पाती है। स्क्रीनप्ले काफी कंफ्यूजन भरा है और खराब डायरेक्शन की वजह से बोरियत महसूस होती है। ज्यादा ट्विस्ट के चक्कर में मेकर्स ने दर्शकों का सिर घुमा दिया है।

Also Read:

फैंस ने करा दी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी, तस्वीरें हो रही है वायरल

गणेश चतुर्थी की बधाई देकर ट्रोल हुई थी सारा अली खान, ढाल बनकर आए फैंस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन