मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'सांड की आंख' थिएटर्स में हैं और इस मौके पर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए तापसी शुक्रवार को अपनी मां निर्मलजीत पन्नू और पिता दिलमोहन पन्नू संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची।
Related Stories
मंदिर में तापसी एक सफेद कुर्ते और एक ढीले-ढाले नीले रंग की पैंट में नजर आईं और इस दौरान मीडिया को देखकर हंसती-खिलखिलाती तापसी ने अपने माता-पिता संग पोज भी दिया।
Box Office Collection Day 1: 'मेड इन चाइना' या 'सांड की आंख' किस फिल्म ने मारी बाजी

फिल्म 'सांड की आंख' की बात करें तो, इसमें तापसी के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी हैं। तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत की दो सबसे वयस्क शार्पशूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर की जिंदगी पर आधारित है।

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बाद अब इस फिल्म को दिल्ली में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।
Housfull 4 box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़