1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सांड की आंख' के साथ होगा मामी फिल्म फेस्टिवल का समापन

'सांड की आंख' के साथ होगा मामी फिल्म फेस्टिवल का समापन

 Published : Oct 16, 2019 06:11 pm IST,  Updated : Oct 16, 2019 06:11 pm IST

: मुंबई में जियो मामी फिल्म फेस्टिवल के 21वें संस्करण का समापन दिवाली के मौके पर आने वाली फिल्म 'सांड की आंख' के साथ होगा।

सांड की आंख- India TV Hindi
सांड की आंख Image Source : TWITTER

मुंबई: मुंबई में जियो मामी फिल्म फेस्टिवल के 21वें संस्करण का समापन दिवाली के मौके पर आने वाली फिल्म 'सांड की आंख' के साथ होगा। तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत की दो सबसे वयस्क शार्पशूटर प्रकाशी तोमर और चंद्रो तोमर की जिंदगी पर आधारित है जिन्हें पर्दे पर तापसी पन्नू और भूमिका पेडनेकर ने निभाया है।

यह फिल्म 25 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर रिलीज होगी, लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले यानी कि 24 अक्टूबर को जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में यह फिल्म दिखाई जाएगी। अनुराग कश्यप, रिलायन्स एंटरटेनमेंट और निधि परमार ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है।

स्क्रीनिंग के बारे में उत्साहित तुषार ने कहा, "यह मेरे और मेरी पूरी टीम के लिए गर्व की बात है कि मेरी पहली निर्देशित फिल्म मामी के समापन समारोह में दिखाई जाएगी। मुझे बिल्कुल इस बात की उम्मीद है कि इस प्रतिष्ठित समारोह में दर्शकों द्वारा इसे पसंद की जाएगी।"

अनुराग कश्यप के मुताबिक, फिल्म में "मानसिकता को बदलने की क्षमता है।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे खुशी है कि मुझे मामी जैसा एक मंच मिला और मैं लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए रोमांचित हूं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन