1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप की अदालत' में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की

'आप की अदालत' में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 12, 2019 10:29 pm IST,  Updated : Oct 12, 2019 11:51 pm IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इंडिया टीवी पर प्रसारित रजत शर्मा के शो आप की अदालत में यह पूछे जाने पर कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की, खट्टर ने मुस्कुराते हुए कहा कि इस बार की कसर अगली बार पूरी कर लेंगे।

Manohar Lal Khattar in Aap Ki Adalat- India TV Hindi
Manohar Lal Khattar in Aap Ki Adalat Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इंडिया टीवी पर प्रसारित रजत शर्मा के शो आप की अदालत में यह पूछे जाने पर कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की, खट्टर ने मुस्कुराते हुए कहा कि इस बार की कसर अगली बार पूरी कर लेंगे। रजत शर्मा के सवाल के जवाब में खट्टर ने कहा: ‘हमारी संस्कृति में हम पुनर्जन्म पर विश्वास करते हैं। इस बार की कसर अगली बार पूरी कर लेंगे।’

वहीं पीएम मोदी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में खट्टर ने कहा कि उन्हें आज तक ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जिसके पास नरेंद्र मोदी जैसी दूरदृष्टि हो। खट्टर ने खुलासा किया कि वह 1996 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजदीक आए, जब वे दोनों पंचकुला में थे। उस समय खट्टर हरियाणा के लिए संगठन सचिव थे, और मोदी हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी थे। 

खट्टर ने कहा, ‘उन पांच सालों में मैंने काफी कुछ सीखा। नरेंद्र मोदी नए विचारों से भरे थे, और उन्होंने मुझे बहुत प्रभावित किया। मुझे आज तक ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जिसके पास नरेंद्र मोदी जैसी दूरदृष्टि हो।’ 

खट्टर ने खुलासा करते हुए कहा, ‘2014 में मुख्यमंत्री बनने के बाद जब मैं मोदी जी मार्गदर्शन लेने के लिए उनसे मिला, तो उन्होंने मुझसे कहा कि आप सीएम बनने से पहले कम से कम विधायक तो हैं। जब मैं गुजरात का सीएम बना था तब मैं विधायक भी नहीं था।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत