1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: घर से बेघर होने पर सब्यसाची और मेहज़बीं ने कही ये बातें

Bigg Boss 11: घर से बेघर होने पर सब्यसाची और मेहज़बीं ने कही ये बातें

 Published : Nov 13, 2017 09:02 am IST,  Updated : Nov 13, 2017 11:13 am IST

‘बिग बॉस 11’ के घर में रविवार की रात कई ट्विस्ट देखने को मिले। इस हफ्ते शो में से एक नहीं बल्कि 2 सदस्यों को घर से बेघर किया गया है। किसी ने भी इस एलिमिनेशन की कल्पना तक नहीं की होगी। सलमान ने पहले मेहजबीन सिद्दीकी के नाम की घोषणा करते हुए बताया कि..

bigg boss 11- India TV Hindi
bigg boss 11

मुंबई: छोटे पर्दे का सबसे विवादित रियलिटी शो कहे जाने वाले बिग बॉस 11 के घर में रविवार की रात कई ट्विस्ट देखने को मिले। इस हफ्ते शो में से एक नहीं बल्कि 2 सदस्यों को घर से बेघर किया गया है। किसी ने भी इस एलिमिनेशन की कल्पना तक नहीं की होगी। सलमान ने पहले मेहजबीन सिद्दीकी के नाम की घोषणा करते हुए बताया कि उन्हें इस हफ्ते सबसे कम वोट मिले हैं। इसके कुछ वक्त के बाद उन्होंने एक और धमाका करते हुए इस हफ्ते के कैप्टन सब्यसाची सतपथी को भी घर से बाहर कर दिया। इन दोनों ही सदस्यों को अन्य नामित प्रतिभागियों के मुकाबले कम वोट पाने के बाद ‘बिग बॉस 11’ से बाहर होना पड़ा है।

‘बिग बॉस’ के घर से बाहर निकलने के बाद मेहज़बीं ने कहा कि वह दुखी हैं जबकि सब्यसाची ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी। सब्यसाची ने बताया, “घर ने मुझे नियंत्रण में रखा था। मेरे पास अच्छी और बुरी दोनों यादें हैं। मैं कभी भी अनावश्यक लड़ाई नहीं की और न ही किसी का पक्ष लिया। मुझे लगता है कि मैंने हर किसी के दिल में जगह बनायी।“

मेहज़बीं ने बताया कि भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया जिसके कारण उन्हें घर से बाहर निकलना पड़ा। उन्होंने कहा, “घर में हर कोई गेम खेल रहा है। कोई गंदी राजनीति में है और कोई दिमाग से खेल रहा है। मैं खुलकर बोलने वालों में से हूं लेकिन घर में मैंने खुद पर नियंत्रण रखा।“ (‘पद्मावती’ विवाद पर बोले प्रकाश झा, ये कोई नई घटना नहीं)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन