मुंबई: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की है। मुंबई में मुकेश अंबानी के घर से यह शादी हो रही है। ईशा और आनंद पीरामल की इस शादी में भारत रत्न और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे। सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजलि और बेटा अर्जुन तेंदुलकर भी था। सचिन ने जहां ऑरेंज कलर का कुर्ता पहना था, वहीं उनके बेटे ने हरा कुर्ता पहना हुआ था। सचिन की पत्नी अंजलि गोल्डन साड़ी में नजर आईं।
Related Stories
खास बात यह थी कि सचिन ने वही कुर्ता पहना हुआ है जो उन्होंने दिवाली के मौके पर पहना था, देखिए ट्विटर यूजर्स क्या कह रहे हैं-
ईशा अंबानी की शादी में हरभजन सिंह और गीता बसरा भी पहुंचे हैं। गीता ने जहां नीले रंग का सलवार सूट पहना है, वहीं हरजभन पीले कुर्ते और पगड़ी में नजर आ रहे हैं।
इनके अलावा ये हस्तियां भी शादी में पहुंची हुई हैं-
इसे भी पढ़ें-
बारात के स्वागत के लिए घोड़े पर बैठे ईशा के दोनों भाई
ईशा की शादी में अंबानी ने पानी की तरह बहाये पैसे, जानिए कितना खर्च किया