1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सड़क 2': आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, कल रिलीज होगा ट्रेलर

'सड़क 2': आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, कल रिलीज होगा ट्रेलर

 Published : Aug 10, 2020 01:02 pm IST,  Updated : Aug 10, 2020 01:04 pm IST

यह फिल्म 1991 की हिट फिल्म 'सड़क' का दूसरा पार्ट है, जिसमें संजय दत्त, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर के अलावा पूजा भट्ट और गुलशन ग्रोवर सहित कई कलाकार नज़र आएंगे।

sadak 2 alia bhatt sanjay dutt aditya roy kapur- India TV Hindi
सड़क 2 के किरदारों का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट Image Source : INSTAGRAM

महेश भट्ट निर्देशित फिल्म 'सड़क 2' के किरदारों का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है। इसका ट्रेलर कल रिलीज होगा। इस मूवी में आलिया भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल निभा रहे हैं। ये फिल्म 28 अगस्त को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने को तैयार है। 

आलिया भट्ट ने फिल्म में अपने कैरेक्टर को लेकर खुलासा करते हुए लिखा, "असली हिम्मत वो होती है, जो डर के बावजूद भी जुटानी पड़ती है।"

आलिया भट्ट की 'सड़क 2' की रिलीज डेट आई सामने, संजय दत्त-आदित्य रॉय कपूर और पूजा भट्ट भी आएंगे नजर

संजय दत्त के फर्स्ट लुक पोस्टर पर लिखा है, "तेरी बंदूक की नली में मुझे जन्नत नज़र आती है।"

वहीं, आदित्य रॉय कपूर का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है, "इश्क कमाल.. जिस तन लग्या इश्क कमाल।"

आलिया भट्ट ने शेयर की बचपन की प्यारी सी तस्वीर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने किया ये कमेंट

ह फिल्म 1991 की हिट फिल्म 'सड़क' का दूसरा पार्ट है, जिसमें संजय दत्त, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर के अलावा पूजा भट्ट, जिस्सु सेनगुप्ता, मकरंद देशपांडे, गुलशन ग्रोवर, प्रियंका बोस, मोहन कपूर और अक्षय आनंद नजर आएंगे।

फिल्म का प्रीमियर डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर होगा। आलिया ने जुन में कहा था, "फिल्म में अलग-अलग प्रेम कहानियां हैं और इसमें थोड़ा थ्रील भी है। खलनायक को बहुत अलग तरीके से दिखाया गया है, जो बिल्कुल अलग है, और अनएक्सपेक्टेड है।"

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन