1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी की 8वीं सालगिरह पर करीना कपूर ने सैफ अली खान संग शेयर की खास फोटो

शादी की 8वीं सालगिरह पर करीना कपूर ने सैफ अली खान संग शेयर की खास फोटो

 Published : Oct 16, 2020 01:04 pm IST,  Updated : Oct 16, 2020 01:04 pm IST

इस खास मौके पर बेबो ने सोशल मीडिया पर अपने सैफू के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। साथ ही एक स्पेशल मैसेज भी लिखा है।

Saif ali khan and Kareena kapoor- India TV Hindi
करीना कपूर खान ने सैफ के साथ खास फोटो शेयर की Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को 8 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर बेबो ने सोशल मीडिया पर अपने सैफू के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। साथ ही एक स्पेशल मैसेज भी लिखा है। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

करीना कपूर ने सैफ संग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "एक बार की बात है, बेबो नाम की एक लड़की और सैफू नाम का एक लड़का था। वे दोनों स्पैगेटी और वाइन से प्यार करते थे ... और बाद में खुशी-खुशी रहने लगे। अब आप लोग खुशहाल शादी की कुंजी जानते हैं। उस नोट पर, वर्षगांठ की शुभकामनाएँ SAKP।"

आमिर खान ने करीना कपूर से कहा- फिल्म में आपके और सीन एड करवाऊंगा जिससे...

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर ने 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। करीना सितंबर के आखिरी सप्ताह में शूटिंग के बचे हुए हिस्सों को पूरा करने के लिए दिल्ली रवाना हुई थीं, जिसे अभिनेत्री ने बीते दिन पूरा कर लिया है। करीना अपने दूसरके बच्चे की मां बनने वाली हैं।

नए सामान्य को अपनाते हुए और सभी आवश्यक नियमों का पालन करते हुए, आमिर खान ने फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू कर दी थी। और करीना की प्रेग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए, शूटिंग के दौरान सावधानी और सुरक्षा मानदंडों का सख्ती से पालन किया गया है।

पिछले साल आमिर ने फिल्म से करीना का फस्र्ट लुक रिलीज किया था, जिसमें अभिनेत्री सलवार कमीज और बिंदी के साथ बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। और तब से, प्रशंसक फिल्म से जुड़े हर अपडेट अपनी नजर बनाये हुए है।

करीना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पिक्चर पोस्ट करते हुए लिखा, "हर सफर एक दिन समाप्त होता है। आद मैंने लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की। कठिन समय था। महामारी है और मैं मां बनने वाली हूं लेकिन ये सब अभिनय का जुनून के आगे रोड़ा नबीं बन सके। हां, फिल्म की शूटिंग के दौरान हमने पूरी सावधानी बलती।"

आमिर खान और करीना कपूर खान अभिनीत 'लाल सिंह चड्ढा' का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है और यह 1994 की हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन