1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपने दूसरे बच्चे को इस नाम से पुकार रहे हैं सैफ अली खान और करीना कपूर

अपने दूसरे बच्चे को इस नाम से पुकार रहे हैं सैफ अली खान और करीना कपूर

 Published : Jul 09, 2021 12:36 pm IST,  Updated : Jul 09, 2021 12:38 pm IST

अभी तक फैंस को करीना-सैफ के छोटे बेटे की झलक देखने को नहीं मिली है, लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो अब उनके नाम का खुलासा हो गया है।

saif ali khan kareena kapoor second son name jeh latest news in hindi - India TV Hindi
सैफ अली खान और करीना कपूर के छोटे बेटे का ये है नाम ! Image Source : INSTAGRAM: KAREENAKAPOORKHAN

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और अभिनेता सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान के नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था। अब जब उन्हें दूसरा बेटा हुआ तो फैंस ये जानने के लिए बेहद उत्साहित हैं कि आखिर उन्होंने अपने छोटे बेटे का क्या नाम रखा है। अभी तक फैंस को करीना-सैफ के छोटे बेटे की झलक देखने को नहीं मिली है, लेकिन अब उनके नाम का खुलासा हो गया है। 

बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, करीना और सैफ अपने छोटे बेटे के नाम पर विचार कर रहे हैं। फिलहाल वो बेटे को जेह (Jeh) के नाम से पुकार रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। 

करीना कपूर के बॉलीवुड में 21 साल पूरे, एक्ट्रेस ने कहा- अभी 21 साल और आने हैं

जेह के अलावा एक और नाम सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ अपने छोटे बेटे को पिता का नाम देना चाहते हैं। वो बेटे का नाम मंसूर रखना चाहते हैं। 

मदर्स डे पर करीना ने दिखाई थी छोटे बेटे की थोड़ी झलक 

करीना ने मदर्स डे के मौके पर अपने छोटे बेटे की पहली झलक शेयर की थी। इसमें उनके बड़े बेटे तैमूर ने अपने छोटे भाई को गोद में लिया हुआ है। इस फोटो के कैप्शन में करीना ने लिखा था- 'आज उम्मीद पे पूरी दुनिया कायम है और ये दोनों मुझे बेहतर कल की उम्मीद देते हैं।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना 'लाल सिंह चड्ढा' मूवी में नज़र आएंगी, जिसमें आमिर खान भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, सैफ अली खान 'भूत पुलिस' में विभूति का रोल निभाते दिखाई देंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन