1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी सारा संग अपनी खास दोस्ती को लेकर बोले सैफ अली खान

बेटी सारा संग अपनी खास दोस्ती को लेकर बोले सैफ अली खान

 Published : Jul 18, 2018 02:35 pm IST,  Updated : Jul 18, 2018 03:17 pm IST

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी अब अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। बता दें कि सारा आगामी फिल्म 'केदारनाथ' से अभिनय जगत में कदम रखने वालीं हैं, लेकिन इससे डेब्यू फिल्म के रिलीज होने से पहले ही सारा को 2 और फिल्मों के ऑफर मिल चुके हैं।

Saif Ali Khan - India TV Hindi
Saif Ali Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी अब अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। बता दें कि सारा आगामी फिल्म 'केदारनाथ' से अभिनय जगत में कदम रखने वालीं हैं, लेकिन इससे डेब्यू फिल्म के रिलीज होने से पहले ही सारा को 2 और फिल्मों के ऑफर मिल चुके हैं। दरअसल उन्हें फिल्मकार रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' में भी देखा जाने वाला है। इस फिल्म में वह अभिनेता रणवीर सिंह के साथ मुख्य किरदार में दिखाई देंगी। हाल ही में सारा ने अपनी  तीसरी फिल्म भी साइन कर ली है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें सारा के साथ पिता सैफ अली खान भी दिखाई देंगे।

हाल ही में एक अंग्रेजी वेबसाइट संग बातचीत के दौरान सैफ ने अपने सारा के रिश्ते पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा, "अभिनेत्री बनने के सारा के फैसले से बिल्कुल भी हैरान नहीं था, क्योंकि उनका रुझान हमेशा से ही सिनेमा की ओर रहा है।" सैफ ने आगे कहा, "मैं अपने करियर से संतुष्ट हूं। सिनेमा एक ऐसा मंच है जहां आप खुद को साबित कर सकते हैं।"

सैफ ने आगे कहा, "जब सारा पैदा हुईं तब मैं भी काफी यंग था। हम कभी-कभी साथ में ड्रिंक भी करते हैं। हम अच्छे दोस्त हैं। हम दोनों को साथ में एक फिल्म में कास्ट करना थोड़ा सा अजीब है।" गौरतलब है कि सारा की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' इसी साल 30 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन