1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दंगल' के बाद साक्षी तंवर सोच समझकर उठा रही हैं कदम

'दंगल' के बाद साक्षी तंवर सोच समझकर उठा रही हैं कदम

 Published : Apr 14, 2017 06:50 pm IST,  Updated : Apr 14, 2017 06:50 pm IST

साक्षी तंवर को पिछले दिनों रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ में अहम किरदार निभाते हुए गया था। फिल्म में साक्षी की भूमिका को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों के बीच सराहा गया था। इसे अब उनका कहना है कि...

dangal- India TV Hindi
dangal

नई दिल्ली: अभिनेत्री साक्षी तंवर को पिछले दिनों रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ में अहम किरदार निभाते हुए गया था। फिल्म में साक्षी की भूमिका को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों के बीच सराहा गया था। इसे अब उनका कहना है कि वह ‘दंगल’ की सफलता के बाद अब बिना सोचे समझे कोई भी प्रोजेक्ट हाथ में नहीं लेना चाहतीं। इस फिल्म में वह आमिर खान की पत्नी की भूमिका निभाते हुए दिखाई दी थीं।

जब साक्षी से ‘दंगल’ के बाद नए ऑफर मिलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “ऐसे कुछ ऑफर हैं, जिस पर मैं विचार कर रही हूं। लेकिन ‘दंगल’ में काम करने के बाद मैं वैसा कुछ नहीं करना चाहती जो उस प्रभाव को कम कर दे।“

यह फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी दोनों बेटियों गीता और बबीता फोगाट के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में आमिर, महावीर सिंह की भूमिका में नजर आए थे। 

बता दें कि साक्षी इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘कर ले तू भी मोहब्बत’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इसमें एक बार फिर से राम कपूर के साथ अभिनय करती हुई नजर आ रही हैं। साक्षी का कहना है कि इस सीरिज को उन्होंने ‘दंगल’ की रिलीज से पहले ही साइन कर लिया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन