1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमा आगा को मिला ओसीआई कार्ड, जब चाहे आ सकती हैं भारत

सलमा आगा को मिला ओसीआई कार्ड, जब चाहे आ सकती हैं भारत

 Published : May 30, 2016 07:58 pm IST,  Updated : May 30, 2016 07:59 pm IST

पाकिस्तान मूल की लोकप्रिय सिंगर और अभिनेत्री सलमा आगा को भारत का ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड मिल गया है।

salma- India TV Hindi
salma

नई दिल्ली: पाकिस्तान मूल की लोकप्रिय सिंगर और अभिनेत्री सलमा आगा को भारत का ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड मिल गया है। अब इसके बाद वह जब भी चाहें तब बिना वीजा के भारत में आ सकती हैं। सलमा ने इस मामले में सोमवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। ओसीआई के बात करें तो यह योग्यता उन लोगों को दी जाती है जिनके दादा-दादी या नाना-नानी संविधान की शुरुआत 26 जनवरी 1950 तक भारतीय नागरिक थे या जिन्हे 26 जनवरी 1950 तक भारत की नागरिकता लेने की योग्यता थी। इसके अलावा वह उस स्थान से संबंध रखते हो जो 15 सितंबर 1947 के बाद भारत से अलग हो गए थे।

इसे भी पढ़े:- भारत के हुए अदनान सामी, बोले देश ने बेइंतहा प्यार दिया

ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त सलमा अभिनेता जुगल कुमार मेहरा की अनवरी बेगम की नातिन हैं। उनकी मां नसरीन आगा भी एक अभिनेत्री थीं। वह 1946 में अभिनेता और सिंगर के.एल. सहगल के साथ नजर आई थीं।

सलमा से पहले पाकिस्तानी मूल के सिंगर अदनान सामी को भी भारत की नागरिकता मिली है।

को 'निकाह', 'कसम पैदा करने वाले की' और 'पति पत्नी और तवायफ' जैसी फिल्मों में उनकी भूमिका के लिए याद किया जाता है। सलमा ने 'दिल के अरमां' और 'फिजा भी है जवां जवां' जैसे गीतों को आवाज भी दी है। उन्होंने भारत-नार्वे की साझेदारी से बनी एक फिल्म के लिए 'डुनो वाई 2 लाइफ इस ए मूमेंट' गाना गाया है। सलमा ने बॉलीवुड में आखिरी बार साल 1994 में गाना गाया था और उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार और बच्चों की शिक्षा के लिए फिल्म जगत से इतने लंबे समय तक दूर रहीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन