जयपुर: अभिनेत्री से राजनेता बनीं बीना काक ने बुधवार को सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा द्वारा 'दबंग 3' के सेट पर विशेष बच्चों के साथ बिताए गए वक्त की कई तस्वीरें साझा की हैं। बीना द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में से एक तस्वीर में सलमान खान उन बच्चों में से एक साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
Related Stories
तस्वीर के कैप्शन में बीना ने लिखा है, "सेट पर डांस करने के दौरान। 'दबंग 3' के सेट पर सलमान खान उमंग जयपुर के बच्चों के साथ खास वक्त बिताते हुए। क्रू के सदस्यों द्वारा बच्चों के लिए खास टेंट बनाया गया है और उन्हें पेटीज, वेफर और पेस्ट्रीज की पार्टी दी गई।"
वहीं एक अन्य तस्वीर में सोनाक्षी और बीना बच्चों के समूह के साथ तस्वीर के लिए पोज देती नजर आ रही है।
Also Read:
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 21 Aug: वेदिका ने नायरा को मारा ताना, कहा- बीच में आ गई हो
शादी के 8 साल बाद TV एक्ट्रेस माही विज बनीं मां, जय भानुशाली से शेयर की बेटी की पहली तस्वीर