1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काला हिरण मामले पर आज फैसला, सलमान जाएंगे जेल!

काला हिरण मामले पर आज फैसला, सलमान जाएंगे जेल!

 Published : Jul 25, 2016 10:15 am IST,  Updated : Jul 25, 2016 11:28 am IST

सलमान खान के लिए आज का दिन काफी अह्म साबित होने वाला है। दरअसल सोमवार को जोधपुर स्थित राजस्थान उच्च न्यायालय सलमान खान के खिलाफ काला हिरण और चिंकारा शिकार के मामले पर फैसला सुना सकता है।

salman
- India TV Hindi
salman

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के लिए आज का दिन काफी अह्म साबित होने वाला है। दरअसल सोमवार को जोधपुर स्थित राजस्थान उच्च न्यायालय सलमान खान के खिलाफ काला हिरण और चिंकारा शिकार के मामले पर फैसला सुना सकता है। यह मामला 18 साल पहले शुरु हुआ था। इसमें निचली अदालत पहले ही सलमान खान को दोषी करार देते हुए सजा सुना चुकी है। अब इस पर हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े:- काला हिरण मामले में सलमान खान पर फैसला आज

सलमान ने निचली अदालत से मिली सजा को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। निचली अदालत ने सलमान को शिकार के दो अलग-अलग मामलों में क्रमश: एक साल और पांच साल की सजा सुनाई थी। उच्च न्यायालय ने मामले पर मई के आखिरी सप्ताह में सुनवाई पूरी कर ली थी और फैसला सुरक्षित रख लिया था।

उच्च न्यायालय अगर निचली अदालत के फैसले को कायम रखता है तो सलमान को फिर से जोधपुर केंद्रीय कारागार जाना होगा। अवैध शिकार के दो अलग-अलग मामलों में सलमान के अलावा 7 अन्य आरोपी भी शामिल हैं।

जोधपुर के सुदूरवर्ती इलाके भावड में 26 सितंबर, 1998 को और इसी इलाके के घोड़ा फार्म्स में 28 सितंबर, 1998 को यह अवैध शिकार किए गए थे। सलमान उस समय जोधपुर में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग कर रहे थे। सलमान इस मामले में इससे पहले जोधपुर जेल जा चुके हैं।

इस मामले पर सूत्रों ने बताया था कि, "सलमान की बहन अलवीरा जोधपुर पहुंच चुकी हैं और रविवार की देर शाम वह सलमान के वकील हस्तीमल सारस्वत से मुलाकात कर सकती हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन