1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान और टीम ने 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग की पूरी

सलमान खान और टीम ने 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग की पूरी

 Published : Oct 14, 2020 04:38 pm IST,  Updated : Oct 14, 2020 04:38 pm IST

सलमान खान और टीम ने अक्टूबर के दूसरे दिन इस एक्शन थ्रिलर की शूटिंग फिर से शुरू की थी और अब अपना शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है।

radhe- India TV Hindi
सलमान खान और टीम ने 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग की पूरी Image Source : SALMAN KHAN

सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग पूरी हो गई है। जब से लॉकडाउन में ढील दी गई, तब से कई फिल्मों ने फिर से शूटिंग शुरू कर दी है और कई फिल्मों ने अपने शूटिंग शेड्यूल को निपटाने के लिए सेट पर वापसी कर ली है। सलमान खान की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' उनमें से एक थी। 

सलमान खान और टीम ने अक्टूबर के दूसरे दिन इस एक्शन थ्रिलर की शूटिंग फिर से शुरू की थी और अब अपना शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है। सलमान खान फ़िल्म्स के आधिकारिक हैंडल ने सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो पोस्ट करते हुए शूटिंग खत्म होने की घोषणा की है।

सलमान खान फ़िल्म्स ने वीडियो पोस्ट किया है-

'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में सलमान खान और दिशा पाटनी की मुख्य भूमिका के साथ-साथ जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सोहेल खान व अतुल अग्निहोत्री द्वारा निर्मित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन