1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अंतिम' के सेट से सलमान खान की अनदेखी फोटो बॉडीगार्ड शेरा ने की शेयर, हो रही है वायरल

'अंतिम' के सेट से सलमान खान की अनदेखी फोटो बॉडीगार्ड शेरा ने की शेयर, हो रही है वायरल

 Published : Mar 13, 2021 01:24 pm IST,  Updated : Mar 13, 2021 01:24 pm IST

इस फोटो में सलमान लाल पगड़ी, दाढ़ी, हाथों में कड़ा पहने मस्कुलर बॉडी में दिखाई दे रहे हैं।

bodyguard Shera shared salman khan pic on instagram - India TV Hindi
'अंतिम' के सेट से सलमान खान की अनदेखी फोटो हो रही है वायरल  Image Source : INSTAGRAM: BEINGSHERA

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है, जो सलमान की अपकमिंग मूवी 'अंतिम' के सेट से है। इस फोटो में वो पूरे सिख अवतार में दिखाई दे रहे हैं। ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। 

इस फोटो में सलमान लाल पगड़ी, दाढ़ी, हाथों में कड़ा पहने मस्कुलर बॉडी में दिखाई दे रहे हैं। शेरा जोकि तस्वीर में सलमान के बगल में खड़े हैं, उन्होंने फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'थ्रोबैक फ्राइडे'

फिल्म 'राधे' को लेकर सलमान ने पूरा किया वादा, फैंस को दी ये सौगात

बता दें कि अंतिम में सलमान के साथ उनके बहनोई और अभिनेता आयुष शर्मा भी नज़र आएंगे। इस मूवी के निर्देशक महेश मांजरेकर हैं, जबकि प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स है। इस मूवी के साथ सलमान अपने करियर में दूसरी बार पगड़ी बांधने जा रहे हैं। फिल्म दो मजबूत, शक्तिशाली चरित्र के बारे में है।

इस फिल्म के अलावा सलमान 'राधे', 'टाइगर 3', 'किक 2' और 'कभी ईद कभी दीवाली' में भी नज़र आएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन