1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'टाइगर जिंदा है' की कमाई से सलमान के हिस्से आया है इतना सारा धन, जानकर हैरान रह जाएंगे आप !

'टाइगर जिंदा है' की कमाई से सलमान के हिस्से आया है इतना सारा धन, जानकर हैरान रह जाएंगे आप !

 Published : Jan 10, 2018 09:17 am IST,  Updated : Jan 10, 2018 09:17 am IST

सलमान ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली उन्होंने प्रॉफिट का हिस्सा लेने की बात कही थी। सलमान को अपनी इस फिल्म पर पूरा भरोसा था।

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan Image Source : PTI

नई दिल्ली: सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ने ताबड़तोड़ कमाई की। बाहुबली 2 के बाद इस साल जिस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की वो सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ही है। इसी साल सलमान की रिलीज हुई फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ असफल हो गई थी। लेकिन सलमान ने जब टाइगर के रूप में एक्शन अवतार में वापसी की तो कमाई सीधा 300 करोड़ के पार कर दी।

फिल्म का बजट लगभग 165 करोड़ रुपये का था। विदेश में शूटिंग और शानदार एक्शन सीक्वेंसेस के कारण फिल्म की लागत बहुत ज्यादा हो गई। सलमान ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली उन्होंने प्रॉफिट का हिस्सा लेने की बात कही थी। सलमान को अपनी इस फिल्म पर पूरा भरोसा था। सूत्रों के मुताबिक सलमान ने सैटेलाइट राइट्स की कीमत अपने पास रखी। फिल्म के सैटेलाइट राइट्स लगभग 70 करोड़ रुपये में बिकेंगे। यह रकम सलमान के पास जाएगी।

अब बात करते हैं मुनाफे की। भारत के सिनेमाघरों से होने वाले कलेक्शन में से सलमान 40 प्रतिशत के हिस्सेदार हैं। उम्मीद है कि 'टाइगर जिंदा है' 330 करोड़ रुपये तक कमाई करेगी। इसमें से सलमान और यशराज के हिस्से में 150 करोड़ आएंगे। अब 40 फीसदी की बात करें तो इसमें से सलमान को करीब 60 करोड़ रुपये मिलेंगे। यानी 70 करोड़ सैटेलाइट राइट्स के और 60 करोड़ मुनाफे से ‘टाइगर जिंदा है’ से सलमान को 130 करोड़ रुपये मिलेंगे। वाह सलमान वाह!

यह प्रॉफिट तो सिर्फ भारतीय कमाई के हैं, फिल्म ने ऑलओवर वर्ल्ड में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई है। जिसका फायदा भी सलमान खान को मिलेगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन