1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिलीज के दूसरे दिन सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' का घटा रनटाइम

रिलीज के दूसरे दिन सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' का घटा रनटाइम

 Published : Dec 22, 2019 02:15 pm IST,  Updated : Dec 22, 2019 02:26 pm IST

'दबंग 3' में सलमान खान के अलावा कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप, सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और प्रमोद खन्ना समेत कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

Dabangg 3 Salman Khan- India TV Hindi
सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3'  Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' का समय घटाकर कम कर दिया गया है। ये मूवी 20 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई थी और तीसरे दिन ही इसका टाइम कम कर दिया गया। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है।  

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया है, 'रिलीज के दूसरे दिन दबंग 3 का रनटाइम 9.40 मिनट घटा दिया गया है।' हालांकि, ऐसा क्यों किया गया है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। 

Dabangg 3 Box Office Collection Day 2: सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' ने दूसरे दिन भी की शानदार कमाई

बता दें कि 'दबंग 3' में सलमान खान के अलावा कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप, सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और प्रमोद खन्ना समेत कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित 'दबंग' सीरीज की तीसरी कड़ी में ये दिखाया गया है कि रॉबिनहुड पांडे आखिर चुलबुल पांडे कैसे बने। 

'दबंग 3' के कलेक्शन की बात करें इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। वहीं, दूसरे दिन भी शानदार कमाई की उम्मीद जताई जा रही है।  

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन