1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान को अपनी ये फिल्म लगती है सबसे ज्यादा चैलेंजिंग

सलमान खान को अपनी ये फिल्म लगती है सबसे ज्यादा चैलेंजिंग

 Published : Jun 24, 2019 10:49 pm IST,  Updated : Jun 24, 2019 10:49 pm IST

सलमान खान (Salman Khan) हाल ही में 'भारत' में नज़र आए हैं। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ भी हैं।

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan Image Source : INSTAGRAM

सलमान खान (Salman Khan) हाल ही में 'भारत' में नज़र आए हैं। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ भी हैं। फिल्म में सलमान ने 20 साल के लड़के से लेकर बुजुर्ग का किरदार भी निभाया है। इस रोल के लिए सलमान को काफी मेहनत करनी पड़ी। हालांकि जब सलमान से उनके आज तक के समसे चैलेंजिंग रोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने 'सुल्तान' का नाम लिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- ''शारीरिक तौर पर सुल्तान अभी तक मेरे लिए सबसे चैलेंजिंग फिल्म रही है। पहले मुझे वजन कम करना पड़ा, फिर बढ़ाना पड़ा और ऐसा चलता रहा। जब मैं शूटिंग नहीं करता था तो जिम में होता था। एक एक्टर के तौर पर वो बहुत चैलेंजिंग था।''

'सुल्तान' 2016 में रिलीज़ हुई थी, जिसे अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में सलमान के साथ अनुष्का शर्मा थीं।

आज कल सलमान इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव हैं। वो कई वीडियोज़ शेयर कर रहे हैं। एक वीडियो में वो स्प्लिट करते नज़र आ रहे हैं तो एक में घोड़े के साथ रेस करते हुए।

सलमान के पास फिलहाल 'दबंग 3' और 'इंशाअल्लाह' है। 'दबंग 3' को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज़ खान हैं। वहीं 'इंशाअल्लाह' को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट करेंगे, जिसमें आलिया भट्ट भी हैं।

Also Read:

सलमान खान बिग बॉस होस्ट करने के लिए 200 या 300 करोड़ नहीं ले रहे हैं इतनी बड़ी रकम?

Article 15: करणी सेना और अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ फिल्म की रिलीज़ का कर रहे विरोध

दीपिका पादुकोण ने शेयर की अपनी तस्वीर, रणवीर सिंह ने किया ये कमेंट

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन