जोधपुर: सलमान खान अब से थोड़ी देर बाद जोधपुर जेल से रिहा होने वाले हैं। फैन्स की दुआ सलमान के काम आ गई और कोर्ट से उन्हें राहत मिल गई है। अब सलमान खान आजाद होने वाले हैं हालांकि 7 मई को उन्हें कोर्ट में हाजिरी लगानी होगी।
Related Stories
DIG जेल ने इंडिया टीवी को बताया कि जमानत मिलने की खबर जेल कर्मचारी के जरिए सलमान खान को दी गई। खबर सुनकर सलमान खान भावुक हो गए। आज शाम 6 से 7 के बीच सलमान खान जेल से रिहा हो सकते हैं। अलवीरा, अर्पित और शेरा को सलमान खान को रिसीव करने की अनुमति मिली है।
काला हिरण शिकार मामले में सलमान को 5 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवींद्र कुमार जोशी ने करीब एक घंटे तक अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनीं और दोपहर करीब 3 बजे फैसला सुनाया। फैसले के वक्त सलमान खान की बहनें अलवीरा और अर्पिता अदालत में मौजूद रही। सलमान की जमानत याचिका मंजूर होते ही उनके प्रशंसक खुशी से झूम उठे।