1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेहा कक्कड़ की चप्पल का साइज जानकर चौंक गए सलमान खान, वीडियो हुआ वायरल

नेहा कक्कड़ की चप्पल का साइज जानकर चौंक गए सलमान खान, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Nov 22, 2019 10:07 am IST,  Updated : Nov 22, 2019 10:09 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें नेहा कक्कड़ की चप्पल का साइज जानकर सलमान खान चौंक जाते हैं।

neha kakkar and salman khan viral video- India TV Hindi
नेहा कक्कड़ और सलमान खान का वीडियो वायरल

सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों बॉलीवुड में छाई हुई हैं। उनका हर गाना हिट हो रहा है और धमाल मचा रहा है। नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल 11 में बतौर जज नजर आ रही हैं। नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल के सेट पर मस्ती करती रहती हैं। उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती है। नेहा कक्कड़ की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें उनकी चप्पल का साइज जानकर सलमान खान भी चौंक जाते हैं।

वायरल हो रही वीडियो काफी पुरानी है। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ के साथ सलमान खान और सुनील ग्रोवर नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सलमान खान के शो दस का दम की है। वीडियो में सुनील ग्रोवर सलमान खान से पूछते हैं उन्होंने नेहा कक्कड़ को बैठने के लिए सीट क्यो दी है। फिर नेहा कहती हैं मैं बैठी नहीं खड़ी हूं।

सुनील ग्रोवर सिंगर नेहा कक्कड़ का मजाक उड़ाते हैं और कहते हैं उनकी चप्पल का साइज 2 नंबर होगा। जिसके बाद नेहा सुनील की बात को सही करके शूज का साइज 2.5 बताती हैं। नेहा कक्कड़ का जवाब सुनकर वहां खड़े सलमान खान चौंक जाते हैं।

आपको बता दें नेहा ​कक्कड़ इंडियन आइडल की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। वह 2006 में इंडियन आइडल में बतौर कंटेस्टेंट आईं थी और अब इसके 11वे सीजन को जज कर रही हैं। इंडियन आइडल के सेट से नेहा की मस्ती करते हुए वीडियो वायरल होती रहती हैं। हाल ही में एक वीडियो आया था जिसमें शो के स्टेज पर डांस करते हुए नेहा गिर गईं थी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन