1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की 'किक 2' क्रिसमस 2021 पर होगी रिलीज

सलमान खान की 'किक 2' क्रिसमस 2021 पर होगी रिलीज

 Published : Jan 14, 2020 09:52 am IST,  Updated : Jan 14, 2020 09:52 am IST

सलमान खान की फिल्म किक 2 क्रिसमस 2021 पर रिलीज होगी। फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो गई है।

kick 2- India TV Hindi
किक 2

सलमान खान ​के फैन्स को उनकी फिल्म किक के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। फैन्स का यह इंतजार खत्म होना शुरू हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक किक 2 दिसंबर 2021 में रिलीज होगी।  सलमान खान इस फिल्म की  शूटिंग अगले साल शुरू करेंगे।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक किक 2 दिसंबर 2021 में रिलीज होगी। साजिद नाडियाववाला ने कंफर्म किया कि फिल्म की स्क्रिप्ट खत्म होने वाली है। साजिद और सलमान दोनों ही इस सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शनिवार को सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला ने अपने नए प्रोजेक्ट कभी ईद कभी दिवाली की अनाउंसमेंट की है। दोनों 6 सालों बाद दोबारा काम करने वाले हैं। साजिद ने कहा- मैं और सलमान 6 साल बाद कोलेबरेट कर रहे हैं और ऐसा लग रहा है हमारे जुड़वा के दिन वापिस आ गए हैं। मैंने किक के सीक्वल से पहले ही कभी ईद कभी दिवाली की स्क्रिप्ट लिखना शुरू कर दिया था। इस फिल्म में सलमान एक अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। हमे उम्मीद है सलमान को इस अवतार में फैन्स बहुत पसंद करेंगे। कभी ईद कभी दिवाली फैमिली एंटरनेनर के साथ एक्शन से भरपूर होगी।

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म राधे की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन