1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान के भांजा-भांजी आहिल और आयत हैं बेहद क्यूट, वायरल हुई प्यारी-सी तस्वीर

सलमान खान के भांजा-भांजी आहिल और आयत हैं बेहद क्यूट, वायरल हुई प्यारी-सी तस्वीर

 Published : May 21, 2020 08:07 pm IST,  Updated : May 21, 2020 08:07 pm IST

सलमान खान के भांजा-भांजी आहिल और आयत की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अतुल अग्निहोत्री ने दोनों भाई-बहनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

salman khan- India TV Hindi
सलमान खान के भांजा-भांजी की तस्वीर हुई वायरल Image Source : INSTAGRAM

सलमान खान की बहन अर्पिता ने कुछ समय पहले बेटी को जन्म दिया है। उनके भांजे आहिल और भांजी आयत दोनों ही बहुत क्यूट हैं। दोनों के स्पेशल बॉन्ड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। भाई-बहन के प्यारे से रिश्ते की तस्वीर अतुल अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

अतुन अग्निहोत्री ने आहिल और आयत की तस्वीर शेयर करते हुए लिखआ लव। इस फोटो में आहिल बहन आयत के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं आयत मस्ती करते हुए खेलती नजर आ रही हैं। यह फोटो शेयर करते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी।

आहिल और आयत की इस फोटो पर कई लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भगवान आप दोनों का बला करे। वहीं दूसरे ने लिखा- क्यूट भांजे।

आपको बता दें सलमान खान अपने परिवार के साथ पनवेल फार्महाउस में रह रहे थे। फार्महाउस पर आयुष ने बेटे आहिल और बेटी आयत का फोटोशूट किया था। उन्होंने फोटोशूट की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन