1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान नहीं जाते कैटरीना कैफ संग कभी डिनर पर, ये है वजह

सलमान खान नहीं जाते कैटरीना कैफ संग कभी डिनर पर, ये है वजह

 Published : Jun 01, 2019 07:53 pm IST,  Updated : Jun 01, 2019 07:53 pm IST

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) संग 'भारत' के प्रमोशन में बिज़ी हैं। फिल्म 5 जून को रिलीज़ होगी।

Salman  Khan, Katrina Kaif- India TV Hindi
Salman  Khan, Katrina Kaif Image Source : INSTAGRAM

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों सलमान खान (Salman  Khan) संग 'भारत' के प्रमोशन में बिज़ी हैं। फिल्म 5 जून को रिलीज़ होगी। इंडिया टुडे टेलिविजन ने प्रमोशन के दौरान कैटरीना से पूछा गया कि वो कौन सी तीन पर्सनैलिटीज़ के साथ डिनर करना चाहेंगी। कैटरीना ने इसका जवाब देते हुए कहा- ''मर्लिन मुनरो, नरेंद्र मोदी जी और कोंडोलीज़ा राइस।''

सलमान ने इसके बीच में कहा- ''इसमें सलमान खान कहां फिट बैठते हैं?'' इस पर कैटरीना ने कहा- ''लेकिन सवाल ये है कि मैंने किसके साथ डिनर नहीं किया है?''

''लेकिन मैंने सलमान के साथ डिनर नहीं किया है। वो डिनर के लिए बाहर नहीं जाते हैं।''

इसके बाद सलमान ने कैटरीना संग डिनर पर नहीं जाने का कारण बताया। उन्होंने कहा- ''इनका डिनर 6.30 बजे होता था, जो मेरा लंच टाइम होता है।''

सलमान ने भी पूछा गया कि वो किसके साथ डिनर पर जाना चाहेंगे। इस पर उन्होंने कहा- ''मैं इन तीन लोगों के साथ डिनर पर जाने के लिए कंफर्टेबल हूं- I, me, myself. सच कहूं तो मैं अपने परिवार के साथ घर पर डिनर करना पसंद करूंगा।''

'भारत' की बात करें तो इसमें जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, तब्बू, सुनील ग्रोवर भी हैं। इसे अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है।

आपको बता दें कि सलमान के पिता सलीम खान ने भी फिल्म के प्रमोशन में हिस्सा लिया था। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पिता संग तस्वीर शेयर की थी। 

Also Read:

तनुजा चंद्रा की फिल्म A Monsoon Date डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज़, LGBT कम्यूनिटी पर है आधारित

जो जोनस के पेरेंट्स को सोफी टर्नर संग उनकी शादी के बारे में सोशल मीडिया से चला पता 

शालीन भनोट से तलाक के बाद दलजीत कौर फिर से शादी करने को हैं तैयार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन