नई दिल्ली: सलमान खान की जमानत को लेकर एक तरफ सस्पेंस बना हुआ है। दूसरी तरफ पूरे देश में उनके फैंस अपने चहते सुपरस्टार को लेकर परेशान हैं। सलमान खान की लोकप्रियता बड़ों के साथ साथ छोटें बच्चों में भी बहुत है। ऐसी ही सलमान की एक नन्ही फैन आलिया सलमान के लिए अनशन करे हुए हैं। आलिया सिर्फ छह साल की है और दूसरी क्लास में पढ़ती है। जब से उसे सलमान के जेल जाने की खबर पता चली तब से उसने खाना और स्कूल जाना बंद कर दिया है। आलिया को सिर्फ लिक्विड डाइट दी जा रही है।
Related Stories
एक वीडियो में आलिया अपनी मां से रोते हुए कह रही है कि वो तब तक स्कूल नहीं जाएगी और ना ही खाना खाएगी जब तक सलमान को जमानत नहीं मिलती। इस वीडियो में अपनी मां से बात करते हुए बताती हैं कि जो दूसरे अपराधी होते हैं वो तो विदेश भी चले जाते हैं सलमान खान को छोटी सी गलती की सजा दे दी। आलिया के जिद को देखते हुए उसके मां बाप उसे लेकर जोधपुर जेल तक पहुंच गए हैं। वहां वो जेल के बाहर सलमान खान को जल्द रिहा करने की अपील कर रहे हैं।