नई दिल्ली: काला हिरण में दोषी सलमान खान इन दिनों जेल में बंद है। उन्हें 5 साल की सजा और 10 हजार जुर्माना की सजा हुई है। अभी बेल को लेकर सुनवाई बाकी है। सलमान खान अपने अभिनय से तो लोगों का दिल जीत ही लेते हैं, लेकिन उनकी स्टाइल भी सबसे अलग होने के कारण हर कोई कॉपी करता है। जानिए ऐसी कौन सी आदाएं जो हर किसी से ज्यादा उन्हें खास बनाता है।
Related Stories

शर्ट की कॉलर में चश्मा
आमतौर पर हम अपनी शर्ट में आगे की और चश्मा लगाते है, लेकिन सलमान खान की दबंग फिल्म आने के बाद उनके चुलबुल अंदाज में उन्होंने पीठ की तरफ कॉलर में चश्मा लटकाया। जो लोगों को काफी पसंद आया और उसे कॉपी किया।

ब्रेसलेट
सलमान इस ब्रेसलेट को काफी लकी मानते है। यहां तक ही वह हर फिल्म में इसे जरुर पहनतें हैं। ये इतना ज्यादा फेमस है कि हर कोई इसे भी बड़े ही प्यार से पहनता है।

बेल्ट
फिल्म दबंग में सलमान खान से अपनी बेल्ट को हिलाया था। इस अदा को लोगों ने इतना पसंद किया कि हर डांस में वो यह जरुर करते है। इतना ही नहीं कई स्टार्स की तरह बेल्ट हिलाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाएं।

सलमान खान डांस
डांस में सलमान खान की अलग ही पहचान है। जिसे हर कोई करना चाहता है। चाहें फिर वह तौलिया डांस ही क्यों न हो। सलमान जिस भी प्रोग्राम या शो में दिखें। उनसे तौलिया डांस जरुर कराया जाता है।
अगली स्लाइड में पढ़ें और स्टाइल