1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सलमान खान इस गंभीर बीमारी के कारण करना चाहते थे सुसाइड, जानिए क्या है ट्राइजेमिनल न्यूरालजिया

सलमान खान इस गंभीर बीमारी के कारण करना चाहते थे सुसाइड, जानिए क्या है ट्राइजेमिनल न्यूरालजिया

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 05, 2018 09:23 pm IST,  Updated : Apr 06, 2018 10:52 am IST

जानिए क्या है ट्राइजेमिनल न्यूरालजिया और लक्षण: दबंग सलमान खान ने बताया था कि उन्हें 'ट्राइजेमिनल न्यूरालजिया' नामक एक खतरनाक न्यूरोलॉजीकल बीमारी है। जिसे 'सुसाइड डिजीज' भी कहते है। इस बीमारी में इंसान सुसाइड करने के बारें में सोचने लगता है। जानिए क्या है यह और इसके लक्षण के बारें में।

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan

हेल्थ डेस्क: सलमान खान एक बार फिर से सलाखों के पीछे पहुंच गए है। 20 साल पुराने काले हिरण के शिकार मामले में उव्हें 5 साल जेल और 10 हजार का जुर्माना की सजा हुई है। इस समय वह जोधपुर के जेल में बंद है। जहां पर आसाराम बापू भी बंद है, लेकिन दोनों को एक ही वार्ड में नहीं रखा गया है।

आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि आसाराम बापू को भी यही 'सुसाइड डीजीज' के बीमारी है। जिसके कारण उनके चेहरे पर हमेशा दर्द की समस्या रहती है।  

आपको यह बात जानकर हैरानी होगा कि सलमान खान भी एक ऐसी बीमारी से ग्रसित है। जिसके कारण कई बार वह सुसाइड करने के बारें में सोच चुके है। जी हां अपनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रमोशन के दौरान दबंग खान ने बताया था कि उन्हें 'ट्राइजेमिनल न्यूरालजिया' नामक एक खतरनाक न्यूरोलॉजीकल बीमारी है। जिसे 'सुसाइड डिजीज' भी कहते है। इस बीमारी में इंसान सुसाइड करने के बारें में सोचने लगता है। जानिए क्या है यह और इसके लक्षण के बारें में।

क्या है ट्राइजेमिनल न्यूरालजिया

इस बारें में डॉक्टर्स का कहना है कि यह एक क्रॉनिक पेन समस्या है। जो सिर में मौजूद ट्राइजेमिनल या पांचवे केनियल नर्व को प्रभावित करती है। ये नर्व सिर के कई हिस्सों से होकर गुजरती है। इस बीमारी में अचानक असहनीय दर्द और तेज जलन होने लगती है। जैसे की चेहरे पर कोई शॉक लगा हो। ये दर्द और जलन कुछ सेकंड से लेकर दो मिनट तक हो सकती है।

सुसाइड डीजीज के प्रकार
यह दो तरह का होता है।
T1 और T2
T1:  थोड़ी-थोड़ी देर में अचानक तेज दर्द और जलन होती है।
T2: लगातार दर्द, जलन और चुभन का अहसास बना रहता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें इसके लक्षणों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल