1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान को सजा सुनाए जाने पर भड़कीं शिल्पा शिंदे, उठाएं कई गंभीर सवाल

सलमान खान को सजा सुनाए जाने पर भड़कीं शिल्पा शिंदे, उठाएं कई गंभीर सवाल

 Published : Apr 05, 2018 09:23 pm IST,  Updated : Apr 05, 2018 11:04 pm IST

सलमान खान को गुरुवार को 20 साल पुराने काला हिरण शिकार के मामले में 5 साल जेल की सजा और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। लेकिन अब कोर्ट का फैसला आने के बाद से ही दबंग खान के फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मायूसी का माहौल छा गया है। लेकिन अब सलमान के जेल जाने से अभिनेत्री शिल्पा शिंदे काफी भड़की हुई हैं।

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan  

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को गुरुवार को 20 साल पुराने काला हिरण शिकार के मामले में 5 साल जेल की सजा और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। लेकिन अब कोर्ट का फैसला आने के बाद से ही दबंग खान के फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मायूसी का माहौल छा गया है। इस पर जहां एक ओर उनके चाहने वाले ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं वहीं फिल्मी हस्तियां भी इसमें पीछे नहीं हैं। अब इस लिस्ट में 'बिग बॉस 11' की विजेता और अभिनेत्री शिल्पा शिंदे का भी नाम जुड़ चुका है।

सलमान के जेल जाने से शिल्पा काफी भड़की हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, "कितने ही बाघों को सताया जा रहा है उस पर न्याय कौन दिलाएगा। विकास के नाम पर कितने ही जंगलों को काट दिया गया, क्या यह यह वन्यजीव हत्या नहीं है। एक अच्छे शख्स को सजा देना अस्वीकार्य है।" वैसे इसमें तो कोई शक की बात नहीं है कि सलमान किसी की भी मदद के लिए हमेशा सबसे आगे खड़े होते हैं।

दबंग खान इंडस्ट्री में कई हस्तियों के गॉड फादर कहे जाते हैं। उन्होंने बहुत से नए चेहरों को बॉलीवुड में एक खास पहचान दिलाई है। गौरतलब है कि काला हिरण शिकार का मामला वर्ष 1998 का है। इस दौरान सलमान अपनी फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के लिए जोधपुर पहुंचे थे। कोर्ट में भी सलमान के साथ उनके सह-आरोपी सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम मौजूद थे। हालांकि बाकी चारों सितारों को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन