1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने कहा, इसलिए रहना पड़ता है हमें सतर्क

सलमान खान ने कहा, इसलिए रहना पड़ता है हमें सतर्क

 Published : Jun 08, 2018 08:52 am IST,  Updated : Jun 08, 2018 08:52 am IST

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रेस 3’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया है। फिल्म में एक बार फिर से दबंग खान को एक्शन हीरो की भूमिका देखा जा रहा है। सलमान का कहना है कि एक्शन दृश्यों का वास्तविक दिखना जरूरी है और अगर ऐसा ना हो तो लोग आप पर हंसते हैं।

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रेस 3 के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया है। फिल्म में एक बार फिर से दबंग खान को एक्शन हीरो की भूमिका देखा जा रहा है। सलमान का कहना है कि एक्शन दृश्यों का वास्तविक दिखना जरूरी है और अगर ऐसा ना हो तो लोग आप पर हंसते हैं। सलमान ने एक समूह साक्षात्कार में कहा कि, कई बार ये एक्शन दृश्य काफी मुश्किल होते हैं। जब आप इन्हें वास्तविक रखने की कोशिश करते हैं, तो दर्शक पुरानी फिल्मों से इसकी तुलना करने लगते हैं, इसलिए हमें सतर्क भी रहना पड़ता है।

सलमान ने कहा, “एक्शन को असली और मुमकिन दिखना चाहिए। हास्यास्पद नहीं लगना चाहिए और हम इसमें आपको हंसा नहीं सकते। शारीरिक तौर पर भी इसमें परिश्रम और कड़ी मेहनत लगती है। अगर आप उसके शारीरिक रूप से संभव होने के तथ्य पर ध्यान नहीं देंगे और असंभव एक्शन करेंगे तो लोग आप पर हंसेंगे।

गौरतलब है कि ‘रेस’ की तीसरी कड़ी सलमान के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, साकिब सलीम, फ्रेडी दारूवाला, जैकलिन फर्नांडीस और डेजी शाह जैसे सितार भी मुख्य किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सलमान पहली बार ‘रेस’ सीरीज के साथ जुड़े हैं। यह फिल्म ईद के खास मौके पर 15 जून को सिनेमाघरों मे पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन