1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘सुल्तान’ ने की ‘दंगल’ की तारीफें

‘सुल्तान’ ने की ‘दंगल’ की तारीफें

 Published : Jul 16, 2016 02:41 pm IST,  Updated : Jul 16, 2016 02:42 pm IST

सलमान खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सुल्तान' को दर्शकों से काफी सराहना हासिल हो रही है। फिल्म में सलमान खान एक पहलवान की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आमिर खान भी अपनी अगली फिल्म 'दंगल' में एक पहलवान की भूमिका निभाते हुए...

sallu- India TV Hindi
sallu

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सुल्तान' को दर्शकों से काफी सराहना हासिल हो रही है। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म में सलमान खान एक पहलवान की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आमिर खान भी अपनी अगली फिल्म 'दंगल' में एक पहलवान की भूमिका निभाते हुए ही दिखेंगे। इसे लेकर सलमान खान का कहना है कि उनकी फिल्म 'सुल्तान' से पहले ही सभी लोग आमिर खान की आगामी फिल्म 'दंगल' के बारे में जान गए थे। सलमान ने उनकी फिल्म की रिलीज से ठीक पहले 'दंगल' के पोस्टर रिलीज पर आमिर की विपणन रणनीति के बारे में पूछे जाने पर कहा, "हर कोई मेरी फिल्म से पहले ही आमिर की फिल्म के बारे में जानता था।"

इसे भी पढ़े:- हिट एंड रन मामला: सलमान को बरी करने के खिलाफ याचिका खारिज

“सुल्तान” ने किया वो कारनामा जो आमिर को दो बड़ी फिल्में न कर पाईं

निर्देशक नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म 'दंगल' कुश्ती पर आधारित है और सलमान की फिल्म भी इसी पर आधारित थी। आमिर के 'दंगल' के पोस्टर के बारे में पूछे जाने पर सलमान ने कहा, "काफी अच्छा पोस्टर है। आमिर चार लड़कियों के साथ बैठे हैं, काफी अच्छा है। मैंने पहलवान के किरदार के लिए उन्हें सिक्स पैक एब्स न रखने की सलाह दी थी।"

हाल ही में एक संवाददाता सम्मेलन में आमिर ने कहा कि सलमान उनसे बड़े सुपरस्टार हैं, जिसके बाद सलमान ने मजाकिया लहजे में कहा था कि आमिर कभी झूठ नहीं बोलते।  आमिर के फैंस को उनकी फिल्म ‘दंगल’ का बेसब्री से इंतजार है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन