1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इसलिए आमिर से नफरत करते हैं सलमान खान

...तो इसलिए आमिर से नफरत करते हैं सलमान खान

 Published : Dec 23, 2016 12:15 pm IST,  Updated : Dec 23, 2016 12:17 pm IST

सलमान खान ने हाल ही में ट्वीट कर रहा है कि वह आमिर खान से नफरत करते हैं। दरअसल आमिर खान लंबे वक्त से शुक्रवार को रिलीज हुई अपनी फिल्म 'दंगल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर वह काफी उत्साहित हैं।...

aamir- India TV Hindi
aamir

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में ट्वीट कर रहा है कि वह आमिर खान से नफरत करते हैं। दरअसल आमिर खान लंबे वक्त से शुक्रवार को रिलीज हुई अपनी फिल्म 'दंगल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। दर्शकों को भी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। यह फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट के जीवन पर आधारित है वहीं दूसरी तरफ पिछले दिनों रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' भी पहलवानी पर ही बनी थी।

इसे भी पढ़े:-

अब सलमान ने गुरुवार देर अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए आमिर की इस फिल्म का काफी तारीफें की, उन्होंने कहा कि, "मेरे परिवार ने आज शाम 'दंगल' उन्हें यह फिल्म 'सुल्तान' से ज्यादा अच्छी लगी। आमिर मैं आपसे निजी तौर पर प्यार करता है, लेकिन प्रोफेशनली नफरत करता हूं।"

इस फिल्म के लिए आमिर ने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने अधेड़ उम्र के महावीर फोगट के किरदार के लिए छह महीने में अपना 68 किलो से बढ़ाकर 93 कर लिया था।

फिल्म में कुश्ती चैंपियन स्वर्ण पदक विजेता गीता फोगाट की भूमिका में अभिनेत्री फातिमा सना शेख नजर आ रही हैं। वहीं सान्या मल्होत्रा बबीता फोगट की भूमिका निभाई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'दंगल' में आमिर के साथ साक्षी तंवर भी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। वह इस फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका में दिखाई दे रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन