1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! सलमान खान के बारे में ये क्या कह गए संजय दत्त

OMG! सलमान खान के बारे में ये क्या कह गए संजय दत्त

 Published : Dec 22, 2016 04:25 pm IST,  Updated : Dec 22, 2016 04:25 pm IST

संजय दत्त और सुपरस्टार सलमान खान के बीच पिछले कुछ दिनों आई दरार किसी से छुपी नहीं है। हालांकि दोनों में से किसी ने अपने रिश्ते में आई इस खटास के बारे में कभी मीडिया के सामने ज़िक्र नहीं किया। लेकिन हाल ही में...

salman- India TV Hindi
salman

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और सुपरस्टार सलमान खान के बीच पिछले कुछ दिनों आई दरार किसी से छुपी नहीं है। हालांकि दोनों में से किसी ने अपने रिश्ते में आई इस खटास के बारे में कभी मीडिया के सामने ज़िक्र नहीं किया। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान संजय दत्त ने सलमान खान घमंडी कह दिया है। अब बात भी सामने आ गई है कि दोनों के रिश्ते खराब होते जा रहे हैं। दरअसल संजय दत्त के जेल से बाहर आने के बाद कई बड़ी हस्तियां उनसे मिलने के लिए उनके घर पहुंची, लेकिन जब सलमान लंबे वक्त तक उनसे नहीं मिले तो इस तरह के कयास लगाए जाने लगे कि दोनों सितारों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

इसे भी पढ़े:-

पिछले दिनों संजय दत्त एक इवेंट में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे, यहां आयोजकों ने उनसे एक रैपिड फायर गेम के दौरान कई सवाल किए। इसी बीच जब सलमान खान का नाम आया तो संजय ने तुरंत कहां, "घमंडी"। सार्वजनिक तौर पर अगर वह सलमान को घमंडी कह रहे हैं तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों की दोस्ती में कितनी खटास आ चुकी है।

वैसे ऐसा पहली बार हुआ है जब दोनों के बारे में ऐसी कोई बात खुलकर सामने आई है। इससे पहले जब संजय दत्त की जन्मदिन पार्टी में सलमान खान के साथ उनके बिगड़ते रिश्तों की बात की गई थी तो, उन्होंने इसे सिरे खारिज करते हुए दबंग खान की तारीफों के पुल बांध दिए थे। साथ उन्होंने सलमान को अपना भाई कहा था।

वहीं दूसरी तरफ जब संजय दत्त जेल से बाहर आने वाले थे तब सलमान ने भी कहा था कि अब तो पार्टी तभी होगी जब बाबा जेल से बाहर आ जाएंगे। इन दोनों की दोस्ती को बॉलीवुड में अब तक एक मिसाल के तौर पर ही देखा जाता रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन