1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘जॉली एलएलबी 2’ में अक्षय को देख अरशद वारसी ने कही ये बात

‘जॉली एलएलबी 2’ में अक्षय को देख अरशद वारसी ने कही ये बात

 Published : Dec 21, 2016 01:27 pm IST,  Updated : Dec 21, 2016 01:27 pm IST

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह 2013 में आई फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ का सीक्वल है। इस फिल्म में अरशद वारसी मुख्य किरदार में नजर आए थे। लेकिन...

akki- India TV Hindi
akki

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह 2013 में आई फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ का सीक्वल है। इस फिल्म में अरशद वारसी मुख्य किरदार में नजर आए थे। लेकिन अब इसके सीक्वल में अरशद की जगह अक्षय उनकी भूमिका को पर्दे पर उतारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर अरशद ने बताया है कि उन्हें आगामी फिल्म 'जॉली एलएलबी-2' में अक्षय कुमार की ओर से निभाया गया नए जॉली का किरदार काफी पसंद आया है।

इसे भी पढ़े:-

अरशद 2013 की फिल्म 'जॉली एलएलबी' में मुख्य भूमिका जॉली के किरदार में नजर आए थे। इसमें उन्होंने जगदीश त्यागी नामक वकील का किरदार निभाया था, जिसे जॉली कहा जाता था। अरशद ने बताया कि उन्हें लग रहा था कि वह इसकी दूसरी श्रंखला में होंगे, लेकिन निर्माताओं को कोई बड़ा सितारा चाहिए था इसलिए उन्होंने अक्षय को चुना।

अरशद ने मंगलवार को ट्वीट किया, "आखिरकार 'जॉली एलएलबी-2' का ट्रेलर देखा। नया जॉली बहुत पसंद आया। इसे और देखूंगा। हुमा कुरैशी और अक्षय को शुभकामनाएं।" अक्षय ने अरशद को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया, "अरशद आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। खुशी है कि यह आपको पसंद आया।"

सुभाष कपूर निर्देशित फिल्म 'जॉली एलएलबी-2' में अक्षय के अलावा अभिनेत्री हुमा और अनु कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। 'जॉली एलएलबी 2' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हुआ है। फिल्म अगले साल 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन