1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने 'डाउन सिंड्रोम डे' पर शेयर किया पुराना वीडियो, बच्चों के साथ डांस करते आए नजर

सलमान खान ने 'डाउन सिंड्रोम डे' पर शेयर किया पुराना वीडियो, बच्चों के साथ डांस करते आए नजर

 Published : Mar 21, 2021 11:27 pm IST,  Updated : Mar 21, 2021 11:27 pm IST

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान दिव्यांग बच्चों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

salman khan- India TV Hindi
Salman Khan Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान दिव्यांग बच्चों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। 

अनुष्का शर्मा बेटी वमिका के साथ एयरपोर्ट पर आईं नजर, देखिए विराट कोहली कैसे निभा रहे 'Daddy Duty'

इस वीडियो को सलमान खान ने इंस्टाग्राम के आधिकारिक अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा- 'उमंग के बच्चों के साथ डांस करते हुए। सभी को ढेर सारा प्यार। #DownSyndromeDay'

इस वीडियो में सलमान खान दिव्यांग बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि सलमान खान कभी इन बच्चों के साथ बात कर रहे हैं तो कभी उनके साथ गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान के साथ इस वीडियो में अभिनेत्री बीना काक भी नजर आ रही हैं। सलमान खान के साथ बीना काक भी बच्चों के साथ बातचीत करते हुए और उनका डांस के प्रति प्रोत्साहन बढ़ाते हुए दिखाई दीं।  

ताहिरा कश्यप ने रिप्ड जींस विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कैप्शन के साथ शेयर की ऐसी तस्वीर हो रही वायरल

दरअसल, 21 मार्च को डाउन सिंड्रोम डे मनाया जाता है। डाउन सिंड्रोम बीमारी से पीड़ित बच्चे मानसिक और शारीरिक विकारों से झूझते हैं। ये बीमारी एक जेनेटिक डिसॉर्डर भी है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है उसके कैप्शन में  #DownSyndromeDay का भी इस्तेमाल किया है। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इस वक्त 'राधे' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा अभिनेता 'कभी ईद कभी दिवाली', 'किक 2', 'अंतिम' और 'टाइगर 3' फिल्मों में भी दिखाई देंगे। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन