1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शेयर किया पनवेल फार्महाउस की सफाई करते हुए वीडियो

सलमान खान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शेयर किया पनवेल फार्महाउस की सफाई करते हुए वीडियो

 Published : Jun 05, 2020 10:05 pm IST,  Updated : Jun 06, 2020 04:28 pm IST

सलमान खान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर फार्महाउस की सफाई करते हुए वीडियो शेयर की है। वीडियो में सलमान के साथ उनकी दोस्त यूलिया भी नजर आ रही हैं।

salman khan- India TV Hindi
सलमान खान Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN

सलमान खान कोरोना वायरस महामारी में परिवार के साथ पनवेल फार्मेहाउस पर समय बिता रहे हैं। लॉकडाउन से पहले ही सलमान परिवार और कुछ दोस्तों के साथ फार्महाउस पर चले गए थे। विश्व पर्यावरण दिवस र सलमान खान ने फार्महाउस साफ करते हुए वीडियो शेयर की है। वीडियो में सलमान के साथ उनकी दोस्त यूलिया वंतूर भी सफाई करती नजर आ रही हैं।

सलमान वीडियो में झाड़ू से पत्तियों को साफ कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-स्वच्छ भारत। विश्व पर्यावरण दिवस। सलमान की इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

आपको बता दें बीते दिन चक्रवात निसर्ग ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में नुकसान पहुंचाया है। इस चक्रवात का असर सलमान खान के पनवेल फार्महाउस पर भी पड़ा है।  सलमान की दोस्त यूलिया भी उनके फार्महाउस पर ठहरी हुई हैं। यूलिया ने फॉर्महाउस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

lulia vantur instagram story
Image Source : INSTAGRAMयूलिया वंतूर इंस्टाग्राम स्टोरी

सतीश कौशिक की इस फिल्म में सलमान खान पढ़ेंगे कविता, पंकज त्रिपाठी हैं लीड एक्टर

लॉकडाउन में सलमान खान सोसल मीडिया के जरिए फैन्स से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर तीन गाने रिलीज करे हैं। ईद के मौके पर सलमान फैन्स के लिए फिल्म नहीं ला पाए तो उन्होंने एक गाना भाई-भाई रिलीज किया है।

'भाई भाई' गाने को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, सलमान खान ने कहा- छोटे भाई-बहनों को जरूर सुनाएं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन