1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान और सोनाक्षी ने स्पेशल बच्चों के साथ 'दबंग 3' के गानों पर किया डांस, देखें वीडियो

सलमान खान और सोनाक्षी ने स्पेशल बच्चों के साथ 'दबंग 3' के गानों पर किया डांस, देखें वीडियो

 Published : Nov 22, 2019 09:13 pm IST,  Updated : Nov 22, 2019 09:13 pm IST

सलमान खान जयपुर में अपनी शूटिंग के दौरान अपनी मुंहबोली बहन बीना काक से मिले। जहां पर सलमान ने दिव्यांग बच्चों के साथ डांस किया था। देखें वीडियो

salman khan- India TV Hindi
salman khan

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'दबंग 3' के कारण सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसके साथ ही अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वहीं सलमान खान जयपुर में अपनी शूटिंग के दौरान अपनी मुंहबोली बहन बीना काक से मिले। जहां पर सलमान ने दिव्यांग बच्चों के साथ जमकर मस्ती की। बीना काक से अपने इंस्टागाम में वीडियो शेयर किए हैं।

बीना काक से अपने इंस्टागाम से कई वीडियो शेयर किए है। जिसमें सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा दिव्यांग बच्चों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

बीना ने जो वीडियो शेयर किया उसमें सलमान और सोनाक्षी 'साड़ी का पल्लू' में डांस कर रहे हैं। इस वीडियो के शयर करते हुए बीना ने लिखा, 'सलमान खान दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर खुशियां देने में कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। सलमान, सोनाक्षी, प्रभु देवा, शेरा, सजंय और पूरी दबंग 3 की टीम ने जयपुर में फिल्म की शूटिंग के दौरान इन सभी के साथ पार्टी की और डांस किया। हमारे साथ बनने के लिए मैं सलमान खान का शुक्रिया अदा करती हूं।' 

'दबंग 3' का गाना 'यू करके' हुआ रिलीज, सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने लगाए ठुमके

वहीं अन्य वीडियो में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा 'यू करके' गाने में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

आपको बता दें, बीना साल 2005 में डेविड धवन की फिल्म 'मैंने प्यार क्यूं किया' में सलमान खान की मां का किरदार निभा चुकी हैं। उस वक्त उनकी उम्र 51 साल थी। जिसके बाद सलमान बीना को अपनी मुंह बोली बहन मानने लगे थे। इसके बाद सलमान खान के साथ बीना 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो', 'सलाम ए इश्क' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

रणवीर सिंह ने शादी में बच्ची के साथ किया 'खलीबली' गाने पर डांस, वीडियो हुआ वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन