मुंबई: भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त की शाम निधन हो गया था। उनके निधन से पूरा देश दुखी था। बॉलीवुड सितारों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। सलमान खान ने अटल जी के निधन के 4 दिन बाद ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सलमान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा है- अटल जी जैसे महान नेता, अच्छे राजनेता और एक बेहतरीन इंसान को खो देने का दुख है।
Related Stories
सलमान खान ने जब अटल बिहारी को श्रद्धांजलि दी तो फीलिंग की स्पेलिंग उनसे गलत हो गई, जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे, साथ ही लोग यह भी कहकर उन्हें ट्रोल कर रहे थे, कि 4 दिन बाद उन्हें शोक जताने की याद आई है।
किसी ने तो यह भी लिख दिया कि भाई को केरल बाढ़ के बारे में भी बता दो कहीं वहां भी उन्हें लेट ना हो जाए। हालांकि रात तक सलमान खान ने केरल पर भी एक ट्वीट कर दिया।
बात करें सलमान खान की तो वे जल्द ही बिग बॉस का 12वां सीजन होस्ट करने वाले हैं। खबर है कि इस बार शो में देबिना-गुरमीत, दीपिका-शोएब, मिलिंद सोमन-अंकिता और पोर्न स्टार डैनी डी हिस्सा ले सकते हैं।
वहीं दूसरी तरफ सलमान खान माल्टा में फिल्म भारत की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो अपनी मां को सीढ़ियां चढ़ा रहे थे।