1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए कब आने वाला है सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ का ट्रेलर

जानिए कब आने वाला है सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ का ट्रेलर

 Published : Feb 22, 2017 12:53 pm IST,  Updated : Feb 22, 2017 12:53 pm IST

सलमान खान पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। जब से इस फिल्म को बनाने की घोषणा की गई है तभी से दर्शकों में फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता बढ़ गई है। अब उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी हैं...

salman- India TV Hindi
salman

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। जब से इस फिल्म को बनाने की घोषणा की गई है तभी से दर्शकों में फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता बढ़ गई है। अब उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी हैं, दरअसल हाल ही में खबर आई है कि फिल्म का ट्रेलर अप्रैल के आखिरी सप्ताह में रिलीज किया जाएगा। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान लंबे वक्त के बाद शाहरुख खान के साथ पर्दे पर अभिनय करते हुए दिखाई देंगे।

इसे भी पढ़े:-

फिल्म में शाहरुख कैमियो करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में सलमान के साथ चाइनीज अभिनेत्री और सिंगर जू-जू अहम भूमिका निभाती हुए नजर आएंगी। इस फिल्म से वह बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। खबरों के अनुसार जू-जू कई अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर चुकी है।

सलमान और कबीर खान की जोड़ी इस फिल्म में तीसरी बार साथ काम रही है। इससे पहले ये दोनों 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' में भी साथ काम कर चुके हैं। इन दोनों ने ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। अब इस फिल्म में देखना है कि क्या एक बार फिर इनकी जोड़ी वही जादू दर्शकों पर चला पाएगी।

खबरों के अनुसार सलमान इस फिल्म में कुछ अलग करते हुए दिखाई देंगे। पिछले दिनों आई खबर के मुताबिक कहा जा रहा था कि सलमान ने अपनी इस फिल्म के लिए 'बजरंगी भाईजान' से कई गुना ज्यादा कड़ी मेहनत की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन