1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धनुष ने कहा, एक बार फिर चलेगा स्वरा का जादू

धनुष ने कहा, एक बार फिर चलेगा स्वरा का जादू

 Published : Feb 22, 2017 11:01 am IST,  Updated : Feb 22, 2017 11:01 am IST

स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में उनकी इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। इसके लिए स्वरा को खूब प्रशंसा हासिल हो रही है। अब अभिनेता धनुष ने भी...

swara- India TV Hindi
swara

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में उनकी इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। इसके लिए स्वरा को खूब प्रशंसा हासिल हो रही है। अब अभिनेता धनुष ने भी सोमवार को स्वरा भास्कर को 'अनारकली ऑफ आरा' के नए पोस्टर के लिए बधाई दी। इन दोनों ने साल 2013 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'रांझणा' में एक साथ काम किया था तभी से दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं।

इसे भी पढ़े:- 

धनुष ने ट्वीट किया, "स्वरा शानदार दिख रही हो। बहुत-बहुत शुभकामनाएं। एक बार फिर हम पर तुम्हारा जादू चलेगा।" इस फिल्म के स्वरा को काफी सराहा जा रहा है। करण जौहर ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया था। पोस्टर में स्वरा भव्य रूप में दिख रही हैं। वह फिल्म में एक गायिका के किरदार में हैं, जो आरा की रहने वाली है।

हालांकि पिछले दिनों केआरके उनकी फिल्म को साल की सुपर डुपर बकवास फिल्म बताया था। इसके बाद से ही यह फिल्म और भी ज्यादा सुर्खियों में छा गई है। इस फिल्म के निर्देशक दरभंगा के अविनाश दास हैं। फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन