1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिरकार सलमान खान को मिल ही गईं उनकी Valentine, सामने आया वीडियो

आखिरकार सलमान खान को मिल ही गईं उनकी Valentine, सामने आया वीडियो

 Published : Feb 15, 2018 09:02 am IST,  Updated : Feb 15, 2018 09:02 am IST

सलमान खान का नाम इंडस्ट्री में कई अदाकाराओं के साथ जोड़ा जा चुका है। हालांकि अब तक वह शादी के बंधन में नहीं बंध पाए हैं। अब सलमान खान ने वैलेंटाइन डेट का भी खुलासा कर दिया है। दरअसल उनकी एक वीडियो सामने आई है जिसमें सलमान अपनी वैलेंटाइन डेट से...

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का नाम इंडस्ट्री में कई अदाकाराओं के साथ जोड़ा जा चुका है। हालांकि अब तक वह शादी के बंधन में नहीं बंध पाए हैं। लेकिन अक्सर उनकी शादी और रिलेशनशिप को लेकर मीडिया में खबरे आती रहती हैं। अब सलमान खान ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि उन्होंने इस साल किसके साथ अपना वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट किया है। दरअसल उनकी एक वीडियो सामने आई है जिसमें सलमान अपनी वैलेंटाइन डेट से मिलवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें वह सलमान के साथ बैठी हुई दिखाई दे रही हैं।

लेकिन सलमान, जैकलिन को डेट नहीं कर रहे। हालांकि दबंग खान यहां काफी मजाकिया अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। वह इस वीडियो में कहते हैं कि, क्या आप देखोगे मेरी वैलेंटाइन डेट? इसके बाद वह डेट (खजूर) दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान कहते हैं कि, मैं अपनी वैलेंटाइन डेट के साथ बेहद खुश हूं। वहीं दूसरी ओर जैकलिन काफी हैरान दिखाई देती हैं।

गौरतलब है कि सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म में उनके साथ जैकलिन भी मुख्य किरदार निभाती हुई दिखाई देने वाली हैं। इन दोनों के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेजी शाह जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन