1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका के जाते ही 'भारत' की जिंदगी में आई सुंदर-सुशील लड़की, सलमान ने स्वैग से किया कटरीना का स्वागत

प्रियंका के जाते ही 'भारत' की जिंदगी में आई सुंदर-सुशील लड़की, सलमान ने स्वैग से किया कटरीना का स्वागत

 Published : Jul 31, 2018 12:09 pm IST,  Updated : Jul 31, 2018 02:44 pm IST

सलमान खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'भारत' शूटिंग शुरु होने से पहले खूब सुर्खियों में आ गई है। दरअसल हाल ही में इस फिल्म में दबंग खान के साथ प्रियंका चोपड़ा को साइन किया गया था, लेकिन उनके फिल्म को छोड़ने के बाद अब कटरीना कैफ की झोली में आ गिरी है।

bharat - India TV Hindi
bharat

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'भारत' शूटिंग शुरु होने से पहले खूब सुर्खियों में आ गई है। दरअसल हाल ही में इस फिल्म में दबंग खान के साथ प्रियंका चोपड़ा को साइन किया गया था, लेकिन उनके फिल्म को छोड़ने के बाद अब कटरीना कैफ की झोली में आ गिरी है। बता दें कि इस बात की जानकारी खुद सलमान ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने कुछ कैट को लेकर कुछ ऐसा ट्वीट किया है, जिसके बाद काफी हंगामा मच गया है। दबंग खान ने अपने ट्वीट में लिखा, "एक सुंदर सुशील लड़की जिसका नाम है कटरीना कैफ... स्वागत है आपका 'भारत' की जिंदगी में।" (सलमान खान के पिता सलीम खान ने प्रियंका के 'भारत' छोड़ने पर दिया ये बयान)

गौरतलब है कि दबंग खान से पहले फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने अपने ट्वीट में इस बात की पुष्टि कर दी थी कि फिल्म में प्रियंका की जगह अब कटरीना को कास्ट कर लिया गया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "कटरीना कैफ 'भारत' में निभाएंगी 'भारत' की लाइफलाइन का किरदार। 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' और 'टाइगर जिंदा है' के तीसरी बार साथ काम करने जा रहा है।" (सलमान की ‘भारत’ से प्रियंका के हटते ही टीवी के इस खूबसूरत चेहरे ने दिया ऑडिशन, देखें मजेदार वीडियो)

बता दें कि फिल्म में सलमान और कटरीना के अलावा दिशा पटानी, तब्बू और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे भी मुख्य किरदारों में दिखाई देने वाले हैं। खबरों के मुताबिक फिल्म में दिशा को सलमान की बहन की भूमिका में देखा जाएगा। (प्रियंका के 'भारत' छोड़ने की खबर पर सलमान को आया गुस्सा, अब कभी नहीं करेंगे साथ काम)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन