1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉडीगार्ड शेरा संग सलमान खान ने पगड़ी पहने शेयर की तस्वीर, लिखा- 'वफादारी'

बॉडीगार्ड शेरा संग सलमान खान ने पगड़ी पहने शेयर की तस्वीर, लिखा- 'वफादारी'

 Published : Jan 20, 2021 07:39 pm IST,  Updated : Jan 20, 2021 07:42 pm IST

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

Salman Khan with shera- India TV Hindi
Salman Khan with shera Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सलमान शेरा के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं और लाल रंग की पगड़ी पहनी हुई है। खास बात है कि शेरा भी सलमान खान के साथ पगड़ी पहने हुए इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेता ने एक कैप्शन भी लिखा है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 

इस तस्वीर को साझा करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा- 'वफादारी।' इसके साथ ही शेरा को इस पोस्ट में टैग किया। खास बात है इस तस्वीर में सलमान खान पगड़ी के साथ सेफी फॉर्मल कपड़े पहने हुए हैं। दरअसल सलमान खान की शेरा के साथ खींची गई ये तस्वीर उनकी आने वाली फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' का बीटीएस शॉट है। 

'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' फिल्म में सलमान खान के अलावा उनके बहनोई यानी कि आयुष शर्मा भी नजर आएंगे।  फिल्म को महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। सलमान खान ने 'अंतिम' फिल्म का पहला लुक बीते साल दिसंबर में सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस तस्वीर में सलमान खान सिख अवतार में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ आयुष एक्शन करते हुए दिखाई दिए थे। 

सलमान खान की 'राधे' ईद पर थियेटर्स में होगी रिलीज, थिएटर मालिकों ने की थी रिक्वेस्ट

'अंतिम' के बीटीएस शॉट से पहले सलमान खान ने अपनी एक और फिल्म 'राधे' को लेकर एक अपडेट पोस्ट किया था। अपने इस पोस्ट में सलमान खान ने इस बात की पुष्टि की थी कि 'राधे' फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

'राधे' फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए सलमान ने इंस्टाग्राम पर लिखा-  "क्षमा करें मुझे सभी थिएटर मालिकों को वापस जवाब देने में लंबा समय लग गया... इस समय के दौरान यह एक बड़ा निर्णय है। मैं उन वित्तीय समस्याओं को समझ सकता हूं जिनसे थिएटर मालिक / एक्सहिबिटर्स गुज़र रहे हैं और मैं राधे को सिनेमाघरों में रिलीज कर के उनकी मदद करना चाहूंगा। बदले में, मैं उनसे 'राधे' देखने के लिए आने वाले दर्शकों के लिए थिएटर में अत्यधिक सावधानी बरतने की उम्मीद करूंगा। कमिटमेंट ईद का था और यह इंशाल्लाह 2021 की ईद में ही रिलीज़ होगी। इस साल ईद पर सिनेमाघरों में राधे का आनंद लें .. गॉड विलिंग .. "

सारा अली खान ने मालदीव से शेयर की रेत पर बैठकर ऐसी तस्वीरें, खींच रही लोगों का ध्यान

आपको बता दें,  फिल्म 'राधे' प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित है जिसमें सलमान खान के साथ दिशा पटानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी और जैकी श्रॉफ, जरीना वहाब और रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'राधे' को सलमान खान, सोहेल खान और अतुल अग्निहोत्री के बैनर सलमान खान फिल्म्स, सोहेल खान प्रोडक्शंस और रील लाइफ प्रोडक्शन के तहत को-प्रोड्यूस किया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन