1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने मालदीव से शेयर की रेत पर बैठकर ऐसी तस्वीरें, खींच रही लोगों का ध्यान

सारा अली खान ने मालदीव से शेयर की रेत पर बैठकर ऐसी तस्वीरें, खींच रही लोगों का ध्यान

 Published : Jan 20, 2021 04:18 pm IST,  Updated : Jan 20, 2021 04:21 pm IST

अभिनेत्री सारा अली खान फिलहाल मालदीव में रहकर छुट्टियां मना रही हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ अपने इस ट्रिप की कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

Sara Ali Khan - India TV Hindi
Sara Ali Khan Image Source : INSTAGRAM/SARA ALI KHAN

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान फिलहाल मालदीव में रहकर छुट्टियां मना रही हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ अपने इस ट्रिप की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। सारा की साझा की हुईं तस्वीरों में से एक में वह रेत पर नंगे पैर डाले नजर आ रही हैं और उनके पीछे समंदर नजर आ रहा है। 

इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए अभिनेत्री ने लिखा है, "रेत पर पैरों की अंगुलियों और नाक पर सूरज की रोशनी।"

'अनुपमा' फेम मदालसा शर्मा मालदीव में कर रही है वेकेशन एन्जॉय, देखें तस्वीरें

Sara Ali Khan
Image Source : INSTAGRAM/SARA ALI KHANSara Ali Khan

इन तस्वीरों में सारा 2 पीस ड्रेस रंग बिरंगी ड्रेस पहने हुई हैं जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं। इसके साथ ही तस्वीर में उनके पीछे का ब्रैकग्राउंड में नीले रंग का समुद्र काफी खूससूरत लग रहा है। सारा की ये तस्वीरें उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं और वो लगातार उनकी तस्वीरों में कमेंट भी कर रहे हैं। 

Sara Ali Khan
Image Source : INSTAGRAM/SARA ALI KHANSara Ali Khan

इसके पहले सारा ने एक और पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि एक अच्छा दिन कैसा होना चाहिए। अच्छे दिन के बारे में जिक्र करते हुए सारा ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें वो बैकग्राउंड में डूबते सूरज के साथ छत पर बैठी नजर आ रही थीं। 

इस तस्वीर को शेयर करते हुए सारा ने लिखा था- 'जब आप सूर्य को अस्त होते देखते हैं तो सारा इसे एक अच्छी तरह से बिताया दिन मानती है।' सारा की इस तस्वीर को भी उनके प्रशंसकों ने खूब सराहा था। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'कुली नंबर वन' में वरुण धवन के साथ नजर आई थीं। सारा की आने वाली फिल्म 'अतरंगी रे' है। इस फिल्म में वो सारा के अलावा अक्षय कुमार, धनुष और निम्रत कौर जैसे कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म को आनंद एल. राय द्वारा निर्देशित कर रहे हैं। 

(इनपुट/आईएएनएस)

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन