1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैम मानेकशॉ की बॉयोपिक का टीजर लॉन्च, बैकग्राउंड में गूंजी गुलजार की आवाज ने बताया फिल्म का नाम

सैम मानेकशॉ की बॉयोपिक का टीजर लॉन्च, बैकग्राउंड में गूंजी गुलजार की आवाज ने बताया फिल्म का नाम

 Published : Apr 03, 2021 12:17 pm IST,  Updated : Apr 03, 2021 12:30 pm IST

फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जयंती पर, उनकी बायोपिक के निर्माताओं ने आखिरकार फिल्म के टाइटल की घोषणा की है। विक्की कौशल फिल्म में टाइटिल किरदार निभाएंगे। फिल्म को मेघना गुलज़ार की तरफ से डायरेक्ट किया जा रहा है।

Sam Manekshaw, Sam Bahadur- India TV Hindi
 सैम मानेकशॉ की बॉयोपिक का टीजर लॉन्च Image Source : INSTAGRAM/VICKY KAUSHAL

फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जयंती पर, उनकी बायोपिक के निर्माताओं ने आखिरकार फिल्म के टाइटल की घोषणा की है। विक्की कौशल फिल्म में टाइटिल किरदार निभाएंगे। फिल्म को मेघना गुलज़ार की तरफ से डायरेक्ट किया जा रहा है। सैम मानेकशॉ की बायोपिक का नाम  'सैम बहादुर' रखा गया है। फिल्म के अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है।

सैम मानेकशॉ के रूप में विक्की की पहली तस्वीर साल 2019 में सामने आई थी। तस्वीर देखने के बाद फैंस इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित नजर आए। अब जब फिल्म का टाइटल सामने आ गया है तो लोग इस फिल्म की रिलीज का इंतजार करेंगे। 

टीजर शेयर करते हुए विक्की ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, "द मैन। दि लेजेंड। दि ब्रेव हार्ट। हमारा सैम बहादुर ... फील्ड मार्शल #SamManekshaw की जयंती पर, उनकी कहानी ने अपना नाम ढूंढ लिया है। #SamBahadur"

टीजर के बैकग्राउंट में दिग्गज गीतकार, शानदार शायर, फिल्म निर्माता और निर्देशक गुलजार की आवाज सुनाई दे रही है।  

सैम मानेकशॉ के बारे में

सैम मानेकशॉ के चार दशक के सैन्य करियर में पांच युद्ध हुए। वह पहले भारतीय सेना अधिकारी थे जिन्हें फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया था और 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी सैन्य जीत के कारण बांग्लादेश का निर्माण हुआ।

यहां पढ़ें

तापसी पन्नू ने 'शाबाश मिठू' की तस्वीरें शेयर करके कहा- 'गर्मी आ गई'

सीधे आदमी के लिए 'प्यार का इजहार' भी महाभारत लड़ने जैसा है, 70 के दशक की शानदार फिल्म 'छोटी सी बात' से जानिए

'थलाइवी' का गाना 'चली-चली' हुआ रिलीज जिसकी शूटिंग के लिए कंगना रनौत ने पानी में बिताए थे 24 घंटे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन