1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी को जन्म देने का बाद समीरा रेड्डी ने शेयर किया डिलीवरी का अनुभव, कहा- टांकों की वजह से बहुत दर्द होता है

बेटी को जन्म देने का बाद समीरा रेड्डी ने शेयर किया डिलीवरी का अनुभव, कहा- टांकों की वजह से बहुत दर्द होता है

 Published : Jul 19, 2019 03:52 pm IST,  Updated : Jul 19, 2019 03:56 pm IST

अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने अपनी डिलीवरी के बाद के सफर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Sameera reddy- India TV Hindi
Sameera reddy Image Source : INSTAGRAM

अभिनेत्री समीरा रेड्डी(Sameera Reddy) ने अपनी डिलिवरी के बाद के सफर को साझा किया है। उनका कहना है कि यह शरीर पर बहुत असर डालता है, क्योंकि सिजेरियन के दौरान पड़े टांकों का दर्द पागल कर देता है। समीरा ने गुरुवार को अपने दूसरे बच्चे, एक बेटी के प्रसव के बाद अपनी तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ ही समीरा ने एक लेख भी लिखा था, जिसमें उन्होंने प्रसव के बाद के सफर के बारे में लिखा है।

अभिनेत्री ने लिखा, "मैंने वादा किया था कि मैं प्रसव के बाद के सफर को साझा करूंगी, जो ये रहा। सिजेरियन की वजह से शरीर पर सच में काफी असर पड़ता है, क्योंकि इसके टांकों का दर्द पागल कर देता है।"

समीरा ने आगे लिखा, "जब आप अपने बच्चे को पूरी रात स्तनपान कराते हैं, उन रातों के लिए आपको कोई भी तैयार नहीं कर सकता। थकान की वजह से आपका शरीर जवाब दे देता है। पेट में आई सूजन के कम होने में वक्त लगता है, और प्रसव के बाद आज मेरा पांचवा दिन है।"

अभिनेत्री ने कहा कि वह बेटी को अपनी बाहों में पाकर बेहद रोमांचित हैं।

फिल्म 'तेज' की अभिनेत्री ने उद्योगपति अक्षय वर्दे से 2014 में शादी की थी। 2015 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया था।

Also Read:

शिल्पा शेट्टी के फैंस के लिए खुशखबरी, इस फिल्म से करने जा रही हैं बॉलीवुड में कमबैक

दिलजीत दोसांझ की Fan हैं करीना कपूर खान, लेकिन 'अर्जुन पटियाला' एक्टर उनसे नहीं करते बात!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन