1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सानिया मिर्जा ने कुछ इस अंदाज में मनाया बेटे इज़ान का पहला जन्मदिन!

सानिया मिर्जा ने कुछ इस अंदाज में मनाया बेटे इज़ान का पहला जन्मदिन!

 Published : Oct 31, 2019 10:48 pm IST,  Updated : Oct 31, 2019 10:48 pm IST

 सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बेटे इजान मिर्जा मलिक एक साल के हो गए।

सानिया मिर्जा ने...- India TV Hindi
सानिया मिर्जा ने मनाया बेटे इज़ान का पहला जन्मदिन!

मुंबई: मशहूर इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के बेटे इजान मिर्जा मलिक आज पूरे एक साल के हो गए। इस मौके पर सानिया मिर्जा ने बेटे संग एक प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो इजान को गोद में लेकर केक के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों मां बेटे हाथ हिलाकर हेलो करते दिख रहे हैं। आज के एक साल पहले सानिया मिर्जा और उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेटर प्लेयर शोएब मलिक के घर इजान का जन्म हुआ था। देखिए पोस्ट-

Birthday Special: 12 साल पहले ऐसे हुई थी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी, देखें वेडिंग फोटोज

इसके अलावा भी सानिया ने दो खूबसूर पोस्ट अपने बेटे के जन्मदिन पर किया है। पहले पोस्ट में वो लिखती हैं- ठीक एक साल पहले जब से आप इस दुनिया में आए और हमारी दुनिया बनें... आप जब पैदा हुए पहले ही दिन मुस्कुराए थे, थे और आप जहां जाते हैं हर जगह मुस्कुराहट बिखेरते रहते हैं .. मेरे सबसे प्यारे, सबसे प्यारे बेटे.. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूँ और होने का वादा करती हूं कि अपनी आखिरी सांस तक प्यार करूंगी।

BB 13 की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शेफाली ज़रीवाला आज भी हैं बेहद ग्लैमरस, 'कांटा लगा' से हुई थीं फेमस

दूसरे पोस्ट में सानिया ने लिखा है- हैप्पी बर्थडे माय लिटिल एंजेल, मैं अल्लाह से दुआ करती हूं कि वो आपको वह सब कुछ दे जो आप चाहते हैं। आप सबसे प्यारे और सौम्य लड़के के रूप में बड़े होते रहें जो आप पहले से ही हैं .. इंशाअल्लाह .. हमें चुनने के लिए धन्यवाद मेरे छोटे इज़ान।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन