1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कनिका ढिल्लन को शादी टूटने की वजह बताने वाली मीडिया की खबरों पर फूटा दीया मिर्जा का गुस्सा

कनिका ढिल्लन को शादी टूटने की वजह बताने वाली मीडिया की खबरों पर फूटा दीया मिर्जा का गुस्सा

 Published : Aug 02, 2019 08:16 pm IST,  Updated : Aug 02, 2019 09:03 pm IST

दिया मिर्जा ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कनिका ढिल्लन को उनकी शादी टूटने की वजह के तौर पर प्रस्तुत किया जा रहा है।

दीया मिर्जा - India TV Hindi
दीया मिर्जा  Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: दीया मिर्जा के अपने पति साहिल सांघा से अलग होने की गुरुवार की घोषणा के बाद से ही कई तरह की चर्चा शुरू हो चुकी है। इसमें एक चर्चा यह भी है कि लेखिका कनिका ढिल्लन की साहिल से बढ़ती नजदीकियों की वजह से दीया की शादी टूट गई। इसे लेकर दीया ने शुक्रवार सोशल मीडिया में जवाब देते हुए कहा- "साहिल से मेरे अलगाव को लेकर मीडिया के कुछ वर्गो द्वारा उठाए जा रहे सवाल और चर्चा को विराम देना और उसे स्पष्ट करना जरूरी है। इस तरह की लापरवाही भरे कारनामों को देखना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे ज्यादा बूरी बात और क्या होगी कि हमारे साथियों और सहकर्मियों पर मीडिया द्वारा कीचड़ उछाला जा रहा है, उन्हें बदनाम किया जा रहा है। एक महिला होने के नाते मैं झूठ को हवा देकर अन्य महिला का नाम नहीं ले सकती हूं।"

कई रिपोर्टों के अनुसार, हाल ही में अपने पति प्रकाश कोवेलामुदी से अलग हुई कनिका को दीया और साहिल की शादी की टूटने की वजह बताया जा रहा था। कनिका ने आईएएनएस से कहा, "ये बहुत ही घटिया है कि किस तरह दो अलग मामलों को जबरदस्ती आपस में जोड़ा जा रहा है। मैं अपनी पूरी जिंदगी में दीया और साहिल से कभी नहीं मिली हूं। यह आधारहीन खबर है।"

दीया मिर्जा 
Image Source : INSTAGRAMदीया मिर्जा 

11 सालों से एक दूसरे को जानने वाले दीया और साहिल ने साल 2014 में शादी की थी। दोनों ने आपसी सहमति से अपनी पांच साल की शादी को खत्म करने का फैसला लिया है। इसके अलावा दीया ने मीडिया से गुजारिश की है कि वे उनकी निजता का सम्मान करे।

Also Read:

'साहो' का रोमांटिक गाना 'एन्नी सोनी' हुआ रिलीज, बॉलीवुड स्टाइल में रोमांस करते नज़र आए प्रभास!

रेलवे स्टेशन पर इस महिला ने गाया लता मंगेशकर का ये गाना, आवाज सुन खुद को तारीफ करने से नहीं पाएंगे रोक'टिक गना 'ए

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन